जनवाणी ब्यूरो |
शामली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार की सुबह शामली के नवनिर्मित संयुक्त जिला चिकित्सालय में बने कोविड लेवल-2 अस्पताल का लखनऊ से वीसी के माध्यम से वचुर्अल उद्घाटन करेंगे।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से शामली के संयुक्त जिला अस्पताल में बने कोविड लेवल-2 अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।
जिसके बाद जनपद के जनप्रतिनिधियों द्वारा उद्घाटन समारोह की अन्य गतिविधियां संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि शामली के कोविड लेवल-1 और कोवडि लेवल 02 अस्तपाल 100-100 बेड युक्त हैं।
महिला वार्ड एवं पुरुष वार्ड में प्रत्येक बेड पर आक्सीजन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। अस्तपाल के आईसीयू में 14 वेंटीलेटर स्थापित है। 54 बेड पर सीधे आक्सीजन की व्यवस्था की गई है।

