Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 को आ रहे शामली

  • जिला संयुक्त चिकित्सालय के निरीक्षण का कार्यक्रम

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 जनवरी को शामली आ रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री कोरोना की तीसरी लहर के चलते जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेंगे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो माह, 11 दिन के अंदर दूसरी बार शामली आ रहे हैं। इससे पहले योगी आदित्यनाथ गत वर्ष 8 नवंबर को कैराना आए थे।

तब उन्होंने कैराना में पीएसी कैंप समेत 425 करोड़ की 114 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/ लोकार्पण किया था। साथ ही, कैराना में पलायन पीड़ित परिवारों से भी उनके घरों पर जाकर मुलाकात की थी।

अब जबकि पश्चिमी उप्र के साथ-साथ शामली जनपद में प्रथम चरण में आगामी 10 फरवरी को मतदान होे जा रहा है तो ऐेसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 जनवरी को एक बार फिर से शामली आ रहे हैं।

अबकी बार वे जिला संयुक्त चिकित्सालय में कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई तैयारियों का जायजा लेने के बहाने आ रहे हैं, लेकिन उनका असली मसकद पश्चिमी उप्र में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाना होगा।

पुलिस-प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। हालांकि अभी तक सिर्फ लखनऊ से मुख्यमंत्री के 19 जनवरी के शामली के संदर्भ में सिर्फ फोन कॉल आई है। विधिवत मिनट टू मिनट प्रोग्राम अभी तक प्रशासन को प्राप्त नहीं हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img