Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

CM Yogi ने किया अटलपुरम टाउनशिप का शिलान्यास, 8 अगस्त से Online Booking शुरू

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आगरा के ग्वालियर रोड स्थित ककुआ और भांडई क्षेत्र में विकसित होने जा रही अटलपुरम टाउनशिप का शिलान्यास किया। यह महत्वाकांक्षी आवासीय योजना 2,242 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही है, जिसमें करीब 50 हजार लोगों को आधुनिक और सुव्यवस्थित आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

बुकिंग 8 अगस्त से, आवेदन सिर्फ ऑनलाइन

योजना के तहत 1,430 आवासीय भूखंडों की बिक्री तीन चरणों में लॉटरी प्रणाली से की जाएगी। पहले चरण में सेक्टर-1 में 322 भूखंड उपलब्ध कराए जाएंगे। ऑनलाइन पंजीकरण 8 अगस्त से शुरू होगा और केवल ADA की वेबसाइट www.adaagra.org.in तथा जनहित पोर्टल https://janhit.upda.in के माध्यम से ही आवेदन मान्य होंगे।

अटलपुरम टाउनशिप की प्रमुख बातें?

लोकेशन: ककुआ और भांडई, ग्वालियर रोड, आगरा

कुल क्षेत्रफल: 138 हेक्टेयर (340 एकड़)

कुल लागत: ₹2,242 करोड़

भूमि खरीद: ₹784 करोड़

विकास कार्य: ₹731 करोड़

ओवरहेड और आकस्मिक खर्च: ₹727 करोड़

लॉटरी से भूखंड बिक्री

29,500 रुपये/वर्गमीटर की दर से आवासीय भूखंड

08 2

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज?

आवेदक का स्वयं का फोटो

आधार कार्ड, पैन कार्ड

शपथ पत्र

आरक्षित श्रेणी के लिए जाति प्रमाणपत्र

पति-पत्नी संयुक्त आवेदन कर सकते हैं, अन्य संयुक्त आवेदन मान्य नहीं

भूखंड आवंटन प्रक्रिया?

सभी आवेदन ऑनलाइन जमा होंगे

त्रुटि सुधार का मौका लॉटरी से 15 दिन पहले

लॉटरी के बाद किसी दावे की अनुमति नहीं

आवंटन नहीं होने पर 30 दिन में धनवापसी

भुगतान व्यवस्था?

पंजीकरण के समय

सामान्य वर्ग: 10% धनराशि

आरक्षित वर्ग: 5% धनराशि

लॉटरी में चयन के बाद

सामान्य वर्ग: 15%

आरक्षित वर्ग: 20%

शेष 75% भुगतान

LIG/MIG/HIG: 12% ब्याज पर 12 तिमाही किस्तों में

EWS: 12% ब्याज पर 20 तिमाही किस्तों में

विलंब शुल्क

2% अतिरिक्त या कुल 14% ब्याज

कार्नर भूखंड

10% अतिरिक्त शुल्क + 12% फ्री होल्ड शुल्क

आवेदन की शर्तें?

एक व्यक्ति एक ही श्रेणी के लिए आवेदन कर सकता है

EWS: वार्षिक आय ≤ ₹3 लाख

LIG: आय ₹3 लाख से ₹6 लाख तक

गैर पात्र या अपूर्ण आवेदन अस्वीकृत किए जाएंगे

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img