Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

सीएम योगी ने चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर विधान भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज देश अपने चहेते नेता को श्रद्धांजलि दे रहा है। उनकी 35वीं पुण्यतिथि पर देश के लोग उन्हें नमन कर रहे हैं। हम सब लोग उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि महान किसान नेता पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पावन पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश वासियों की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। चौधरी साहब ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में सदैव गांव के विकास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और अन्नदाता किसानों की भूमिका को इसके साथ जोड़ने का उल्लेखनीय कार्य किया। उनका बहुत स्पष्ट मानना था कि देश के विकास का मार्ग इस देश के गांव की गलियों से खेत और खलिहानों से प्रशस्त होता है।

41 11

मुख्यमंत्री ने कहा कि चौधरी साहब आजीवन किसान हित के लिए कार्य करते रहे। चौधरी साहब के गांव के विकास और अन्नदाता किसानों के हितों के लिए किए गए प्रयासों को ही आज केंद्र और प्रदेश सरकार मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

चाहे वह 2017 में राहत देने के लिए कर्ज माफी का निर्णय रहा हो, प्रदेश में या देश में एमएसपी का लाभ किसानों को मिले और लागत का डेढ़ गुना किसानों को मिले, यह कार्य पूरी मजबूती के साथ केंद्र और राज्य सरकार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के जीवन में खुशहाली लाने का कार्य किया गया है। वहीं प्रदेश के अंदर गन्ना किसानों के जीवन में व्यापक परिवर्तन करने का भी अभूतपूर्व कार्य पिछले पांच वर्षों के अंदर भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल खंड में भी प्रदेश की 119 चीनी मिलों का चलना, अब तक एक लाख 73 हजार करोड़ से अधिक का गन्ना मूल्य का भुगतान हो जाना, चौधरी साहब की कर्मभूमि छपरोली की रमाला चीनी मिल को नए सिरे से स्थापित करके संचालित करना, मुंडेरवा और पिपराइच की चीनी मिलों को नए सिरे से बनाकर संचालित जाना, सिंचाई की सुविधा देना, किसान को समय पर बीज उपलब्ध कराने का कार्य किया गया।

सीएम ने कहा कि खेती की लागत को कम करते हुए किसानों को अच्छी कीमत मिल सके, इसके लिए केंद्र और प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार लगातार कार्य कर रही है। हम सब लोग आज चौधरी साहब को याद कर रहे हैं। उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं। इस मौके पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img