Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

आज सीएम योगी की कैबिनेट मीटिंग, कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश के चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शाम 4 बजे कैबिनेट बैठक का आयोजन होगा। बताया जा रहा है कि, इस बैठक में करीब दो दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

साथ ही  बताया जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में तबादला सत्र 2023-24 के लिए नई तबादला नीति को मंजूरी मिल सकती है। वहीं यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि, राजस्व और औद्योगिक विकास विभाग के कुछ प्रस्तावों को भी मंजूरी मिल सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार, यूपी में बनाई जाने वाली सड़कों के किनारे जमीन के नीचे पेयजल और सीवर की पाइपलाइन बिछाने, टेलीफोन के तार, ऑप्टिकल फाइबर केबल डालने के लिए अब डक्ट का प्रावधान करना जरूरी होगा।

दरअसल, यूपी सरकार इसके लिए डक्ट नीति को मंजूरी देंगे। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को आज होने वाली कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी जा सकती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img