जनवाणी संवाददाता |
कंकरखेड़ा: उत्तर प्रदेश पुलिस में सीईओ के पद पर तैनात तेजतर्रार पंकज कुमार की साइबर अपराधी ने फर्जी फेसबुक आईडी बना डाली। हैकर ने इस आईडी में पत्रकार पुलिस और अन्य लोगों को जोड़ लिया है। साइबर अपराधी ने इस फेसबुक आईडी में प्रोफाइल फोटो और कवर फोटो सीओ पंकज सिंह के परिवार के साथ लगाए हैं। जिसमें उनकी पुत्री भी है।

अब हैकर इस आईडी के माध्यम से लोगों से फोनपे और पेटीएम के माध्यम से पैसों की मांग कर रहा है। सीओ पंकज सिंह इस समय बाराबंकी जिले में सीओ के पद पर तैनात है। उनका कहना है कि हैकर को पकड़ने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। हैकर पैसे मांगने में फोनपे के लिए अपना नंबर भी दे रहा है। सीओ पंकज सिंह का कहना है कि टीम लगा दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

