Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

सात खेलों के कोच उपलब्ध नहीं, कैसे खेलेगा इंडिया ?

  • जिले में प्रदेश की पहली खेल यूनिवर्सिटी बन रही, लेकिन स्टेडियम की अनदेखी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जिस जिले में प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय बनने जा रहा है। उसी जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम में सात खेलों के कोच उपलब्ध ही नहीं है। इन खेलों में अपने को साबित करने वाले खिलाड़ी बिना कोच के ही अपना पसीना बहाते हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरठ को प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय की सौगात दी है। जिसके बाद मेरठ के आसपास के जिलों के खिलाड़ियों के लिए नई उम्मीद जगी है।

यहां पर खेलों में अपना भविष्य चमकाने वाले खिलाड़ियों में काफी उत्साह भी नजर आ रहा है, लेकिन कैलाश प्रकाश स्टेडियम में सात खेलों के कोच उपलब्ध नहीं है। इसको लेकर खिलाड़ियों का भविष्य कैसा होगा? यह सवाल उठ रहे हैं। स्टेडियम में जिन सात खेलों के कोच नहीं है। वह खेल है, आर्चरी, बैडमिंटन, बॉस्किट बॉल, जूडो, वालीबॉल, कबड्डी व फुटबॉल। बताया जा रहा है कि स्टेडियम में कुल आठ कोच ही है, जो अलग-अलग खेलों में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। जिनमें से बाक्सिंग के कोच भूपेन्द्र, जेपी यादव कुश्ती, क्रिकेट के कोच है, यह स्थाई है।

अप्सरा चौधरी शूटिंग, गौरव त्यागी एथलेटिक, भूपेश हॉकी, सतप्रकाश राघव वेटलिफ्टिंग, गिरीश नेटबॉल के कोच है। कोचों की नियुक्ति पूरे प्रदेश में खेल निदेशालय लखनऊ से होती है। पिछले सप्ताह लखनऊ में वेकेंसी निकलने के बाद कोचों के ट्रायल हुए हैं। उम्मीद है कि चुनावों के बाद उनको नियुक्ति मिल जाएगी, लेकिन मेरठ के लिए कोई कोच आएगा, यह अभी कहा नहीं जा सकता है। कुल मिलाकर मेरठ को खेल विश्वविद्यालय की सौगात तो मिल गई है, लेकिन स्टेडियम में कोचों की नियुक्ति पर अब भी सवाल उठ रहे हैं। उन खेलों में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों का भविष्य कैसा होगा? जिनको अभी तक भी कोच नहीं मिल सके हैं। यह एक बड़ा सवाल है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img