जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: पहली ही बोर्ड बैठक में सीईओ कैंट नवेन्द्र नाथ ने स्वच्छा सर्वेक्षण में फर्स्ट रैंक हासिल करने का मंत्र बोर्ड को दिया। उन्होंने कहा कि कैंट बोर्ड इसके लिए सामूहिक प्रयास करेगा। इस सामूहिक प्रयास में बोर्ड के निर्वाचित सदस्य, सभी सेक्शन हेड विशेषतौर से इंजीनियरिंग व सैनिटेशन सेक्शन और फिल्ड स्टाफ का विशेष योगदान रहेगा।
सीईओ ने जानकारी दी कि इसके लिए उनके स्तर से प्रयास भी शुरू कर दिया गया है। साथ ही स्वच्छा सर्वेक्षण में फर्स्ट रैंक के सपने को साकार करने का काम शुरू हो गया है। इसी क्रम में करीब 40 लाख की लागत से दो मशीनें भी क्रय की गयी हैं। सफाई कार्य में ये बेहद इंतहा जरूरी थीं।
गुरुवार सुबह करीब 11 बजे छावनी परिषद कार्यालय में नवागत सीईओ नवेन्द्र नाथ को अध्यक्ष ब्रिगेडियर अर्जुन सिंह राठौर ने शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण के उपरांत स्वच्ता सर्वेक्षण पर फर्स्ट रैंक कैसे आए इस पर चर्चा की गयी। सभी बोर्ड सदस्यों ने सीईओ के प्रयास की सराहना की।
तमाम मैंबरों ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए हर प्रकार से सहयोग किया जाएगा। सीईओ ने कहा कि बोर्ड का स्टाफ भी दिन रात एक कर मेहनत करेगा और मेरठ छावनी को फर्स्ट रैंक हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता। ये सपना जरूर साकार होगा। इसके अलावा बोर्ड बैठक में पुराना कबाड़ तथा गोदाम में पडे स्क्रेप की नीलामी कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही बिजनेस रेग्यूलेशन ऐक्ट में जो संशोधन मंत्रालय को भेजे गए थे उसको मंत्रालय ने संभवत कुछ आपत्तियों के साथ बापस कर दिया है। बोर्ड बैठक करीब 40 मिनट ही चली।
इसका एक हिस्सा स्वच्छता सर्वेक्षण में कैसे अव्वल रैंक हासिल हो इसी चर्चा पर केंद्रीत रहा। बैठक में उपाध्यक्ष विपिन सोढ़ी नहीं आए। माना जा रहा है कि परिवार के क्वारंटाइन होने की वजह से वह नहीं आए हैं। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं करा पा रहा है कि क्या कारण रहा। बैठक में मौजूद सदस्यों में रिनी जैन, बुशरा कमाल, नीरज राठौर, अनिल जैन, मंजू गोयल, धमेन्द्र सोनकर के अलावा तमाम सैन्य अफसर सदस्य तथा इंजीनियरिंग सेक्शन हेड पीयूष गौतम, ओएस जयपाल तोमर आदि भी मौजूद रहे।
बीना वाधवा ने उठाया डेयरी मवाना लिंक रोड का मामला
मवाना रोड को माल रोड से लिंक करने वाली डेयरी फार्म रोड की बदहाली को लेकर जनवाणी में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए बोर्ड बैठक में वार्ड तीन की सदस्य बीना वाधवा ने डेयरी फार्म रोड की ओर सीईओ कैंट तथा कैंट बोर्ड अध्यक्ष का ध्यान दिलाया। उन्होंने बताया कि यह बेहद महत्वपूर्ण लिंग रोड है।
बड़ी संख्या में फौजी व नागरिकों के वाहन इस मार्ग से होकर गुजरते हैं, लेकिन फिलहाल यह रास्ता वाहनों के चलने लायक नहीं रह गया है। इसको जितना भी जल्द संभव हो सके ठीक कराया जाना चाहिए। बीना वाधवा ने जनवाणी संवाददाता को बताया कि दीपावाली के बाद वह एक बार फिर से इस मार्ग को ठीक कराए जाने के लिए सीईओ कैंट से मिलेंगी।
कैंट बोर्ड की अनुमति के बगैर ही मोबाइल कंपनी लगा रही बॉक्स
कैंट बोर्ड की अनुमति के बगैर ही मोबाइल कंपनी एयरटेल पूरे कैंट में बिजली के खंबों पर वाईफाई और इंटरनेट बाक्स टांग रही है। दरअसल गुरुवार दोपहर को जब कुछ लोग सदर क्षेत्र में बिजली खंभों पर सीढी लगाकर बाक्स टांगने का काम कर रहे थे कुछ व्यापारियों ने उनका विरोध किया। इसको लेकर हंगामा हो गया। हंगामा होने पर व्यापारियों ने भाजपा नेता गौरव गोयल को वहां बुला लिया।
गौरव गोयल को पूरे मामले की जानकारी दी गयी। भाजपा नेता ने जब बॉक्स टांगने वालों से पूछताछ की तो पता चला कि एयरटेल कंपनी की ओर से ठेकेदार को लोग बॉक्स टांग रहे हैं। जब उनसे इसकी अनुमति लिए जाने का सवाल किया तो उन्होंने बताया कि ठेकेदार के कहने पर यह काम किया जा रहा है।
बॉक्स लगाने वालों ने अपने ठेकेदार से बात की तो ठेकेदार का कहना था कि उसने भी छावनी परिषद से कोई अनुमति नहीं ली है। केवल बिजली विभाग से अनुमति ली गयी है। जबकि नियमानुसार छावनी क्षेत्र में इस प्रकार के किसी भी कार्य के लिए छावनी परिषद से अनुमति ली जानी जरूरी है। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
ये कहना है मंजू गोयल का
वार्ड छह की सदस्य मंजू गोयल का कहना है कि सीईओ कैंट स्वच्छा सर्वेक्षण में अव्वल रैंक हासिल करने को लेकर की गयी पहल का वह स्वागत करने के अलावा इसकी सफलता के लिए हर संभव सहयोग करेंगीं। ये मेरठ कैंट के लिए गौरव की बात है।
ये कहना है बीना वाधवा का
कैंट बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष व वार्ड तीन की सदस्य वीना वाधवा ने कहा कि सीईओ कैंट की पहल से सभी कैंट वासी व सदस्य उत्साहित हैं। हम सभी उनके साथ है। इस बार हर हाल में स्वच्छता की फस्ट रैंक हासिल करनी है। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।



