Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

अवैध कब्जा नहीं हटाने पर 14 को कमिश्नर कार्यालय पर भूख हड़ताल करेंगे छात्र

  • स्कूल की भूमि पर दबंगों के किए गए अवैध कब्जे के नहीं हटने पर परेशान ग्रामीणों ने दी चेतावनी
  • अजगर किसान मजदूर संगठन ने भी किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान

जनवाणी ब्यूरो |

रोहटा: चिंदौड़ी गांव की कन्या पाठशाला पर दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटवाने की मांग को लेकर चार दिन पहले अजगर किसान मजदूर संगठन द्वारा दिए जाने पर दिए गए धरने प्रदर्शन के बाद समस्या का समाधान नहीं होने पर अब 14 सितंबर को अजगर किसान मजदूर संगठन के बैनर तले छात्रों ने कमिश्नर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी जारी की है।

इसे लेकर संगठन ने भी आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि चिंदौडी गांव की कन्या पाठशाला पर गांव के ही कुछ दबंगों ने अवैध रूप से अस्थाई कब्जा करके वहां कूड़ी डालने के साथ उपले पाथने शुरू कर दिए हैं।

यही नहीं दबंगों ने स्कूल की खाली पड़ी कुछ भूमि को भी काट कर अपने खेतों में मिला लिया है और उस पर खेती कर रहे हैं। जिसके चलते स्कूल में पसरी हुई गंदगी और संकरी जगह के कारण स्कूल में छात्रों ने जाना बंद कर दिया है। जिसे पठन-पाठन का कार्य कई माह से बंद पड़ा हुआ है।

बीमारी फैलने के खतरे को लेकर अभिभावकों ने छात्रों को स्कूल भेजने से इनकार कर दिया है। इसी समस्या को लेकर लगभग 15 दिन पहले अजगर किसान मजदूर संगठन के डॉक्टर मिक्सिंग में जिलाधिकारी को शिकायत पत्र भेजकर समस्या का हल कराने की मांग की थी। लेकिन कोई हल नहीं निकलने पर इसी समस्या को लेकर चार दिन पहले अजगर किसान मजदूर संगठन के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने रोहटा थाने पर धरना प्रदर्शन किया था।

इस मामले में तीन दिनों का अल्टीमेटम देते हुए अफसरों को चेताया गया था कि यदि तीन दिनों के भीतर अवैध कब्जा नहीं हटाया गया, तो वे कमिश्नरी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन को बाध्य होंगे।

इसी के चलते अब समस्या का समाधान नहीं होने पर अजगर किसान मजदूर संगठन के बैनर तले शनिवार को गांव में हुई पंचायत में छात्रों व अभिभावकों ने निर्णय लिया है कि 14 सितंबर को कमिश्नरी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने के साथ भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान कर दिया है।अवैध कब्जा हटाने को लेकर अजगर किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष डॉक्टर महक सिंह ने भी छात्रों की लड़ाई में कूदते हुए आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान कर दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img