Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

संचारी रोगों की विस्तार से दी जानकारी

  • नगर पालिका परिषद में हुई संचारी रोग नियंत्रण की बैठक

जनवाणी संवाददाता |

नगीना: नगर पालिका परिषद में संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत एक बैठक का आयोजन अमित खेड़ा प्रतिरक्षण अधिकारी सीएचसी की अध्यक्षता व ज्योति रानी बीएमसी यूनिसेफ के संचालन में पालिका के स​भागार में किया गया।

इस मौके पर प्रतिरक्षण अधिकारी अमित खेड़ा ने मौजूद लोगों को संचारी रोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने बताया कि मौसम के परिवर्तन होने पर संचारी रोगों जिनमें मलेरिया, डेंगू, टीबी आदि रोगों के बढ़ने के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। जिसके लिये सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

बीएमसी ज्योति रानी ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक माह एक मार्च से 31 मार्च तक जारी रहेगा। जिसके तहत नगीना नगर के प्रत्येक वार्डो में मच्छरों, मख्खियों आदि रोगों के फैलाने से रोकने के लिये एहतियात बरतनी जरूरी है।

इस मीटिंग में सभासद डा. मुअज्जम हुसैन रियाजी, महफूज अहमद, सिद्दीक मुल्तानी, नफीस अहमद, मौहम्मद तालिब, नसीम अहमद, अनीस अहमद, मौहम्मद राकिम, सुशील कुमार, जोगेंद्र सिंह, रमन कुमार, रईस अहमद, नगर पालिका स्टाफ से मुनीर जैदी, मौहम्मद तलत, मौहम्मद एहकाम, मौहम्मद तस्लीम, शब्बू, इकरार अहमद, जमादार, सोनू, बिट्टू, महेश दारा व सुरेश आदि की मौजूदगी रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img