Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

21 ने छोड़ी हाईस्कूल विज्ञान की कंपार्टमेंट परीक्षा

  • दोनों केंद्रों पर 198 परीक्षार्थी परीक्षा में हुए सम्मिलित

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के दूसरे दिन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा हुई। दूसरे दिन दोनों परीक्षा केंद्रों पर कुल पंजीकृत 219 परीक्षार्थियों में से 21 अनुपस्थित रहे जबकि 198 परीक्षा में सम्मिलित हुए।

सीबीएसई बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए सिल्वर बैल्स पब्लिक स्कूल और स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दोनों परीक्षा केंद्रों में दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार सैनेटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग्र के बाद परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।

परीक्षा कक्ष में सोशल डिस्टेसिंग से 12 परीक्षार्थियों को बैठाया गया। दूसरे दिन हाईस्कूल की साइंस की परीक्षा में दोनों केंद्रों पर कुल पंजीकृत 219 परीक्षार्थियों में से 21 अनुपस्थित रहे जबकि 198 परीक्षा में सम्मिलित हुए। सिल्वर बैल्स के प्रधानाचार्य डा. एके गोयल ने बताया कि उनके परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल के पंजीकृत 122 परीक्षार्थी में से 15 अनुपस्थित रहे, जबकि 107 परीक्षा में सम्मिलित हुए। स्कॉटिश इंटरनेशल पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल के पंजीकृत 97 परीक्षार्थियों में से 6 अनुपस्थित रहे और 91 परीक्षा में सम्मिलित हुए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img