Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

COMPETITION MADE EASY

Profile


प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जानेवाले प्रश्नों का एक निश्चित पैटर्न होता है। प्रश्नों के पैटर्न को अच्छी तरह से जान लेने पर इन परीक्षाओं में सफलता की राहें आसान हो जाती हैं।

सेक्शन A: सामान्य ज्ञान

(इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति, विज्ञान, खेल, साहित्य, सिनेमा)

1. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष कौन थी?

उत्तर – एनी बेसंट (1917 में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में)

2. “सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है” गीत के रचनाकार कौन हैं?

उत्तर- बिस्मिल अजीमाबादी (वे एक उर्दू कवि थे जिनका जन्म तब के अजिमाबाद जो कि आधुनिक बिहार के पटना में है, हुआ था।)

3. समाज समता संघ किसके द्वारा स्थापित किया गया था?

उत्तर- बीआर अंबेडकर

4. साइमन कमीशन भारत में 1928 में आया था। उस समय ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कौन थे?

उत्तर – स्टेनली बाल्डविन

5. बंगाल में “स्थायी राजस्व बंदोबस्त” व्यवस्था की शुरुआत किसके द्वारा की गई थी?

उत्तर – लॉर्ड कॉर्नवालिस

6. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का पहला अधिवेशन 1885 में मुंबई में किसकी अध्यक्षता में संपन्न हुआ था?

उत्तर- उमेश चंद्र बनर्जी

7. जालियांवाला बाग हत्याकांड के ठीक पहले किस एतिहासिक ऐक्ट को पास किया गया था?

उत्तर- रोलेट ऐक्ट

8. किसकी अध्यक्षता में रावी नदी के तट पर 1929 का ऐतिहासिक लाहौर सत्र आयोजित किया गया था जिसमें पूर्ण स्वराज की मांग की गयी थी?

उत्तर – जवाहरलाल नेहरू

9. इंडिका नामक पुस्तक की रचना किसके द्वारा की गई थी?

उत्तर – मेगास्थीनीज (यूनानी राजदूत जो चन्द्रगुप्त मौर्य के शासन काल में भारत आया था)

10. बौद्ध धर्म की पुस्तक किस लिपि में लिखी गई है?

उत्तर – पाली लिपि

11. जैन धर्म की पुस्तकें किस लिपि में लिखी गयी हैं?

उत्तर – प्राकृत (इन धार्मिक पुस्तकों को अंगस भी कहा जाता है)

12. सिलपादिकरम और मानिमेकाली दो साहित्यिक कृतियाँ जिनसे दक्षिण भारत के समाज, अर्थव्यवस्था और उसकी राजनीति के बारे में जानकारियाँ प्राप्त होती हैं मूल रूप से किस साहित्य का हिस्सा माना जाता है?

उत्तर – संगम साहित्य

13. चीनी बौद्ध यात्री फाहियान पाँचवीं शताब्दी के प्रारंभ में किसके शासनकाल में भारत आया था?

उत्तर – चन्द्रगुप्त द्वितीय

14. प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु ह्वेन त्सांग किसके शासन काल में भारत आया था ?

उत्तर – हर्षवर्धन

15. प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु ह्वेन त्सांग ने भारत भ्रमण के समय आधुनिक बिहार के नालंदा मठ में किस बौद्ध भिक्षु से ज्ञान प्राप्त किया था?

उत्तर – शीलभद्र

16. वतिस्ता किस नदी का मूल वैदिक नाम है? 

उत्तर – झेलम नदी

17. हड़प्पा सभ्यता का “कोट दिजी” स्थल कहाँ स्थित है?

उत्तर – पाकिस्तान

18. लिखने की क्यूनीअफॉर्म लिपि जिसे कीलाक्षर भी कहते हैं किस सभ्यता की एक मुख्य विशेषता के रूप में शुमार किया जाता है?

उत्तर – मेसोपोटामिया

19. हड़प्पा सभ्यता की खोज किसके द्वारा की गई थी? 

उत्तर – दयाराम साहनी, 1921 (पाकिस्तान के रावी नदी पर)

20. सिंधु नदी पर अवस्थित मोहनजोदाड़ो सभ्यता किसके द्वारा खोज की हुई मानी जाती है?

उत्तर – आरडी बनर्जी (1922 में)

21. सिंधु घाटी सभ्यता में घोड़ों के अवशेष किस स्थल पर प्राप्त हुए हैं?

उत्तर – सुरकोतड़ा (गुजरात के कच्छ जिले में स्थित, 1964 में जगपति जोशी के द्वारा खोज की गई थी)

22. सिंधु घाटी सभ्यता के अंतर्गत कब्र में मानव के साथ कुत्ते के अवशेष कहाँ प्राप्त हुए हैं?

उत्तर- रोपड़ (पंजाब में)

23. सिंधु घाटी सभ्यता में पुरुष और स्त्री के कंकाल और डॉकयार्ड (पोतगाह) कहाँ पाए गए हैं?

उत्तर – लोथल (गुजरात के अहमदाबाद जिले में)

24. सिंधु घाटी सभ्यता के अंतर्गत विश्व का सर्वप्रथम जोते हुए खेत और ऊंट की अथियाँ किस स्थल पर प्राप्त हुए हैं?

उत्तर – कालीबंगा (राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में)

25. मानव के द्वारा प्रयुक्त सबसे पहले धातु का नाम बताएं?

उत्तर – तांबा

26. मिट्टी के बड़े घर के साथ चूल्हे इनामगाँव में पाए गए हैं। यह इनामगाँव आधुनिक भारत के किस राज्य में स्थित है?

उत्तर – महाराष्ट्र (पुणे जिला)

27. ग्रेट विक्टोरिया रेगिस्तान कहाँ स्थित है?

उत्तर – ऑस्ट्रेलिया

28. पंपास घास का मैदान किस देश में स्थित है?

उत्तर – दक्षिण अमेरिका

29. यूरोप की सबसे लंबी नदी का क्या नाम है?

उत्तर – वोल्गा नदी

30. सैविज माउंटेन किसे कहा जाता है?

उत्तर – काराकोरम (यह विश्व की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत है जिसकी ऊंचाई 8611 मीटर है। इस पर्वत को K2 के नाम से भी जाना जाता है।)

31. SAARC (The South Asian Association for Regional Cooperation) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

उत्तर – काठमांडु (नेपाल)

32. किसी देश की राजकोषीय नीति (Fiscal policy) क्या होती है?

उत्तर – किसी देश की सरकार की व्यय और कर की नीति (taxation पॉलिसी) को राजकोषीय नीति कहा जाता है।

33. विश्व के विभिन्न देशों को special drawing rights (विशेष आहरण अधिकार) कौन निर्गत करता है?

उत्तर – अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

34. डंकल प्रपोज़ल का संबंध किस अंतर्राष्ट्रीय संस्थान से है?

उत्तर – वर्ल्ड ट्रैड ऑर्गनाइजेशन (WTO)

35. सिक्किम और तिब्बत (चुम्बी घाटी) को जोड़नेवाले दर्रे का क्या नाम है?

उत्तर – नाथुला दर्रा

36. किस देश की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को CHEVRONS के नाम से जाना जाता है?

उत्तर – जिम्बॉब्वे

37. संविधान के किस अनुच्छेद में केंद्र के लिए एक संघ लोक सेवा आयोग और प्रत्येक राज्य के लिए एक लोक सेवा आयोग की स्थापना का प्रावधान किया गया है?

उत्तर – अनुच्छेद 315

38. “The Challenge of World Poverty” नामक पुस्तक की रचना किसने की है?

उत्तर – गुन्नार मीरदल (स्वीडन के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री)

39. किस भारतीय शास्त्रीय नृत्य में नर्तक के चरित्र को दर्शाने के लिए चेहरे पर विभिन्न रंगों का इस्तेमाल किया जाता है?

उत्तर- कथकली (केरल)

40. सितार का आविष्कार किसने किया था?

उत्तर – आमिर खुसरो

सेक्शन B: रीज़निंग टेस्ट

1. निम्न alphabet series में प्रश्नवाचक चिह्न के स्थान पर क्या आएगा?

AE CH EK GN IQ ….?

A.KN

B.FR

C.KT

D.FK

उत्तर – C. KT (पहला लेटर दो स्थान से और दूसरा लेटर तीन स्थान से आगे बढ़ जाता है)

2. MAC LBE KCG JDI IEK…..?

A.HFS

B.HER

C.IFE

D.HFM

उत्तर – D. HFM (पहला लेटर एक स्थान पीछे और दूसरा एक स्थान आगे और तीसरा लेटर दो स्थान से आगे बढ़ जाता है)

3. pstrkrpstr?r?strkrps?rkrpst?krpstrk?p?trkr

A. sprtlt

B. rpsltr

C. rsptrl

D. kptrrs

उत्तर – D. kptrrs (लेटर्स pstrkr के रूप में रीपीट होता है)

4. किसी निश्चित कोड में

She is a gorgeous and intelligent lady को me be re bi ub cy kf के रूप में लिखा जाता है, His wife is a noble lady को so to be re kg kf के रूप में लिखा जाता है, My friend is working for the noble cause को ad to be mn pr rk kg cm के रूप में लिखा जाता है, तो My wife is a gorgeous and noble lady को कैसे लिखा जाएगा?

A. ad to be re bi ub kg kf

B. ad to br bi ub ad ri kf

C. ri re be ad to kf kg to

D. इनमें कोई नहीं

उत्तर – A. ad to be re bi ub kg kf

5. कथन i: सभी ईकनॉमिक्स टीचर्स स्मार्ट हैं

कथन ii : कुछ ईकनामिक्स टीचर्स राइटर्स हैं

निष्कर्ष

i. सभी ईकनॉमिक्स टीचर्स राइटर्स हैं

ii, सभी राइटर्स ईकनॉमिक्स टीचर्स हैं

iii. कुछ राइटर्स स्मार्ट हैं

इनमें कौन – सा निष्कर्ष सही है?

A. केवल निष्कर्ष ii और iii सही है

B. केवल निष्कर्ष ii सही है

C. केवल निष्कर्ष iii सही है

उत्तर- C. केवल निष्कर्ष iii सही हैं


janwani address 1

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold-Silver: डॉलर की तेजी से सोना-चांदी की कीमतें गिरीं, 1% से अधिक की गिरावट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों...

UP News: सपा मुख्यालय पर पोस्टर विवाद, भाजपा सरकार पर पीडीए आरक्षण घोटाले के आरोप

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में...
spot_imgspot_img