Saturday, December 6, 2025
- Advertisement -

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रासेयो शिविरों का समापन

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: विजय सिंह पथिक राजकीय स्रातकोत्तर महाविद्यालय में रासेयो की द्वितीय और तृतीय ईकाइयों के संयुक्त सप्तदिवसीय विशेष शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया।

समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ अध्यापक डा. भूमेश कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि व दीप प्रज्जवलन करके किया। डा. भूमेश कुमार ने कहा रोसेयो का कार्य समाज में चेतना का प्रसार करना और छात्रों के बोध जगत का विस्तार करना होता है।

समापन पर स्वयं सेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रिया, सृष्टि, प्राची, अवनी, चीनू, सपना और आकिल द्वारा गीत प्रस्तुत किए गए। वरिष्ठ प्राध्यपक डॉ योगेन्द्र पाल सिंह ने स्वयंसेवकों के कार्यो की सराहना करते हुए श्रेष्ठ स्वयसेवकों सागर, आकिल, दीपू वर्मा, रवि और अवनी सैनी को पदक देकर सम्मानित किया।

समारोह में डा. मुकेश कुमार, डा. योगेन्द्र कुमार और डा जितेन्द्र विकल ने अपनी गरिमामय उपस्थिति से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। कर्मचारीगण में सुभाष, गौतम कुमार, कृष्णपाल, मसीचरण और गौरव ने व्यवस्था में अपना सक्रिय योगदान दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बजा फरमाते हैं चतुर सुजान

चतुर सुजान कहा करते है कि हां में हां...

इंडिगो ने लगातार झूठ बोला और भ्रम फैलाया

सैकड़ों फ्लाइट के रद्द होने और लंबे इंतजार की...

पुतिन की बहुआयामी यात्रा

भारत और रूस के वार्षिक शिखर सम्मेलन के अवसर...
spot_imgspot_img