Monday, December 15, 2025
- Advertisement -

नवाब तालाब और वीर अब्दुल हमीद स्मारक का होगा सौंदर्यीकरण

  • कैराना विधायक चौ. नाहिद हसन ने विधानसभा में उठाए थे दोनों मुद्दे
  • क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के निर्देश पर पहुंचे पीडब्लूडी, पालिका अधिकारी

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन द्वारा विधानसभा में कैराना के प्राचीन नवाब तालाब और शामली में स्थित वीर अब्दुल हमीद स्मारक के सौंदर्यीकरण की मांग उठाई गई थी।

शासन के निर्देश पर क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी ने पीडब्लूडी शामली को नवाब तालाब के सौंदर्यीकरण का एस्टीमेट बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं।

जिस पर पीडब्लूडी व नगर पालिका के जेई व विधायक नाहिद हसन की बहन इकरा हसन ने नवाब तालाब का निरीक्षण किया।

16वीं शताब्दी में मुगलकालीन सम्राट जहांगीर के समय में कैराना में 140 बीघा जमीन पर नवाब तालाब बनवाया गया था। समय की मार के साथ ही आज नवाब तालाब अपना अस्तित्व खोता चला जा रहा है।

नवाब तालाब के चारों ओर केवल गंद्गी व अवैध कब्जों की भरमार रह गई है। विगत 8 फरवरी 2021 को सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन ने विधानसभा में कैराना स्थित नवाब तालाब और शामली नगर पालिका क्षेत्र में स्थित वीर अब्दुल हमीद स्मारक के सौंदर्यकरण की मांग उठाई थी।

जिस पर प्रमुख सचिव पर्यटन मंत्रालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर 3 मार्च 2021 को क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी मेरठ मंडल अन्जू चौधरी द्वारा प्रान्तीय खंड लोक निर्माण विभाग शामली को पत्र जारी किया गया था। जिसमें सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन से समन्य स्थापित करके सौंदर्यीकरण का स्टीमेट बना कर भेजने को कहा गया।

मंगलवार को लोक निर्माण विभाग शामली के अवर अभियन्ता अनुराग तिवारी, नगर पालिका के अवर अभियन्ता सूरज वर्मा, सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन की बहन इकरा हसन व नगर पालिका स्टाफ ने प्राचीन नवाब तालाब का निरीक्षण करने के साथ ही पैमाईश कराई।

एसडीएम उदभव त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्रीय पयर्टक अधिकारी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग शामली व कैराना नगर पालिका की टीम ने नवाब तालाब का निरीक्षण करने के साथ ही पैमाईश कराई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

कथा रुपया लुढ़कने की

डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा उरतृप्त पंडित आत्मानंद शास्त्री ने ‘रुपया...

लड़कों का मां के नजदीक होने पर हंगामा क्यों है बरपा?

अक्सर मम्मास बॉय की धडल्ले से आलोचना कहूं या...

टच स्क्रीन से टूटते बच्चे

आस्ट्रेलिया के बाद अब फ्रांस, डेनमार्क, ब्रिटेन, यूरोपियन यूनियन...

vote chori rally: भाजपा और राजद ने कांग्रेस रैली पर किया पलटवार, बयानबाजी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस की...
spot_imgspot_img