Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

1.59 लाख मकानों का हुआ सर्वे, 2152 कोरोना सिंप्टोमेटिक लोग चिह्नित

  • आशा संगिनी, आंगनवाड़ी, एएनएम ने टीम के रूप में किया सर्वे

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जनपद में कोरोना की चैन तोड़ने के लिए पांच से 10 मई तक चलाए गए विशेष अभियान में 910 टीमों ने एक लाख 59 हजार मकानों का सर्वे कर 2152 कोरोना सिंप्टोमेटिक लोगों को चिह्नत कर उन्हें मेडिकल किट उपलब्ध कराई है।

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि वैश्विक महामारी के दृष्टिगत जनपद में कोरोना की चैन को तोड़ने के लिए पल्स पोलियो की तर्ज पर पांच से 10 मई तक विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें 910 टीमों ने घर-घर पहुंचकर कोरोना सिंप्टोमेटिक लोगों की जांच कर उनकी सूची तैयार की। साथ ही सिंप्टोमेटिक लोगों को मेडिकल किट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए गए थे।

जिलाधिकारी ने कहा कि दिए गए निदेर्शों के अनुपालन में जनपद में घर-घर सर्वे हेतु लगाई गई 910 टीमों ने विशेष अभियान के तहत पांच दिन में एक लाख मकानों का सर्वे कर 2152 कोरोना सिंप्टोमेटिक लोगों को चिह्नित कर उनको मेडिकल किट उपलब्ध कराई।

साथ ही उनको कोविड-19 के प्रति जागरुक करने के अतिरिक्त शासन और प्रशासन द्वारा दिए जा रहे निदेर्शों का शत-प्रतिशत रूप से पालन किया जाने के प्रति भी जागरूक किया। डीएम ने कोविड-19 के दृष्टिगत इस अभियान को आगामी 2 दिनों के लिए बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जिलाधिकारी ने कहा कि सर्वे टीम में संयुक्त रुप से आशा, संगिनी, आंगनवाड़ी, एएनएम एक टीम के रूप में बेहतर कार्य कर रही है।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img