Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

कांग्रेसियों ने हाथरस की बेटी के लिए कैंडल मार्च निकाल कर दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो |

धामपुर: कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथरस में हुई दिल दहलाने वाली पर अफसोस जाहिर किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने मोमबत्तियां जलाकर हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उत्तर प्रदेश में बढ़ती अपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार के खिलाफ भी लगाए नारे।

शेरकोट में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हुसैन अहमद अंसारी के आवास पर कांग्रेसियों ने हाथरस की बेटी के साथ हुई घिनौनी वारदात को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही कैंडल मार्च निकालकर भावुक श्रद्धांजलि दी। हुसैन अहमद अंसारी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।

योगी सरकार अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम दिखाई दे रही है। इस मौके पर सभी कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाथरस की बेटी को इंसाफ के लिए योगी सरकार से जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलाने की मांग की।

प्रदर्शन में हुसैन अहमद अंसारी, नसीम अंसारी, सज्जाद सिद्दीकी, मेराज सिद्दीकी, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद आदिल, फहीम चौधरी, अक्षय कुमार, वली उल्ला चेयरमैन, अली हसन कस्सार मोहम्मद रफी हारुन अंसारी शमशाद अंसारी हाफिज अलाउद्दीन कल्लू सिद्दीकी आदि लोग मौजूद रहे।

उधर, धामपुर में राजीव गांधी यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष नौशाद अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मोमबत्ती जलाकर हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img