- टीकाकरण समय से लगाने सहित आदि मांग को लेकर डीएम को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: शुक्रवार को कांग्रेसियों ने देश के सभी व्यक्त्यिों को टीकाकरण कराने सहित आदि मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपकर इनको पूरा कराने की मांग की। साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
कांग्रेस पदाधिकारी कलक्ट्रेट में पहुंचे और वहां धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि कोरोना महामारी में अवसर देखने वाली भाजपा सरकार इससे लड़ने में नाकाम सिद्ध हुई है। महमारी में लाखों लोग काल के ग्रास बन गये, लेकिन मोदी सरकार आज तक तिहाई आबादी को भी वैक्सीन उपलब्ध नहीं करा पायी है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस फ्री वैक्सीन का मुद्दा उठा रही है, जबकि मोदी सरकार राज्यों को ग्लोबल टैंडर लाने को कह रही है। उन्होंने अविलंब नई टीकी नीति लाने की मांग की। जनपद प्रभारी राजेन्द्र कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी पूरी तरह से केन्द्र सरकार की लापरवाही का नतीजा है। पीएम मोदी और उनकी टीम ने देश की जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया है।
हालत ये है कि सरकार की तरफ हर भारतीयों तक वैक्सीन पहुंचाने का प्रयास ही नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। जिलाध्यक्ष डा. यूनुस चौधरी के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया तथा नारेबाजी करते हुए महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी सत्यपाल पथौलिया, बड़ौत शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बेगराज सिंह, उपाध्यक्ष शकील अहमद, डा. सीके शर्मा, श्यामदत्त शर्मा, जिला महासचिव चौधरी प्रमोद गोस्वामी, अनिल तोमर, जिला प्रवक्ता शकील अहमद एडवोकेट, हरेन्द्र सिंह एडवोकेट, भगवती देवी, अनिल देव त्यागी, अलीहसन, अशोक शर्मा, वकील अहमद, रामपाल कश्यप, अरविंद त्यागी, बाबू चौहान, नरेन्द्र कुमार, जिलाउल श्यौरान, दुष्यंत शर्मा, कृष्णपाल, योगेश कुमार आदि मौजूद थे।

