Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस का महंगाई पर हल्लाबोल, राहुल गांधी के निशाने पर रही भाजपा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: महंगाई के मुद्दे पर भाजपा को घेरने के लिए एक तरफ कांग्रेस आज दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली आयोजित कर रही है, तो दूसरी तरफ पार्टी छोड़ने के बाद गुलाब नबी आजाद आज जम्मू में शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। जम्मू के सैनिक फार्म में वह अपनी पहली जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। माना जा रहा है कि इस दौरान वह अपनी नई पार्टी का एलान भी कर सकते हैं। वहीं कांग्रेस की ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली को कांग्रेस नेता राहुल गांधी संबोधित कर रहे हैं।

01:58 PM, 04-SEP-2022
राहुल गांधी का भाजपा पर करारा हमला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी रैली स्थल पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, भाजपा और आरएसएस के नेता देश को बांटते हैं और जानबूझकर देश में भय पैदा करते हैं। लोगों को डराते हैं और नफरत पैदा करते हैं।

01:53 PM, 04-SEP-2022
यूपीए सरकार के खिलाफ षड्यंत्र-गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हल्लाबोल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यूपीए सरकार के समय में जब अन्ना हजारे और केजरीवाल ने आंदोलन किए। वह हमारी सरकार के खिलाफ षड्यंत्र थे।

01:30 PM, 04-SEP-2022
महंगाई के मुद्दे पर पीएम खामोश क्यों?-खड़गे
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि खाने-पीने के सामान पर जीएसटी से लोग त्रस्त हैं। डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत लगातार घट रही है। फिर भी महंगाई के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खामोश रहते हैं।

01:18 PM, 04-SEP-2022
बघेल ने मोदी सरकार को घेरा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार बड़े-बड़े बिजनेसमैन का लोन माफ करती है उसे रबड़ी देती है। जबकि कांग्रेस पार्टी मेहनत का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ रही है और कांग्रेस उसके खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। थोड़ी देर बाद राहुल गांधी रैली को संबोधित करने वाले हैं।

01:01 PM, 04-SEP-2022
राहुल गांधी रामलीला मैदान पहुंचे
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रामलीला मैदान पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में रैली को संबोधित करेंगे।

12:50 PM, 04-SEP-2022
बेरोजगारी और महंगाई ‘मोदी सरकार के दो भाई’: कांग्रेस
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि बेरोजगारी और महंगाई मोदी सरकार के दो भाई हैं। उसके दो और भाई ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) भी हैं।

12:34 PM, 04-SEP-2022
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि कि प्रधानमंत्री अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते। उन्हें जनता की तकलीफें सुननी ही पड़ेंगी।

12:03 PM, 04-SEP-2022
रैली स्थल पहुंचे कई कांग्रेसी नेता
रामलीला मैदान में होने वाली हल्ला बोल रैली में कांग्रेस के कई बड़े नेता पहुंचना शुरू हो गए हैं। दोपहर एक बजे राहुल गांधी इस रैली को संबोधित कर सकते हैं।

11:57 AM, 04-SEP-2022
महंगाई के खिलाफ आंधी निर्दयी सरकार को उखाड़ देगी- कांग्रेस
हल्ला बोल रैली से पहले कांग्रेस ने ट्विटर पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस की ओर से एक वीडियो ट्वीट किया गया है। इसमें लिखा है, महंगाई के खिलाफ उठी करोड़ों आवाजें अब ‘आंधी’ बन चुकी हैं। एक ऐसी आंधी जो इस अन्यायी और निर्दयी सरकार की सत्ता उखाड़ फेंकेगी।

11:30 AM, 04-SEP-2022
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
महंगाई के खिलाफ मार्च कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रदर्शनकारी बंगा भवन से अकबर रोड स्थित एआईसीसी मुख्यालय की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस ने बैरीकेटिंग उनका रास्ता रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

11:17 AM, 04-SEP-2022
अधीर रंजन की पुलिस के साथ झड़प
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के साथ पुलिस की झड़प की खबर है। वह रैली स्थल तक मार्च निकालने की कोशिश कर रहे थे, इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसके बाद कांग्रेस समर्थक पुलिस से भिड़ गए। हालांकि, बाद में पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को रैली स्थल पर छोड़ दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img