Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

ई-पॉश मशीनों की कनेक्टिविटी लखनऊ से बंद

  • लोगों को नहीं मिला दिसंबर का राशन, दो दिन बाद शुरू होगा जनवरी का वितरण, उपभोक्ताओं का दुकानों पर हंगामा

जनवाणी संवाददाता  |

मेरठ: लोग राशन के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। पहले तो दिसंबर का राशन जनवरी में बांटा जा रहा था, लेकिन वह राशन भी अब बंटना बंद हो गया है। बुधवार को ई-पॉश मशीनों की कनेक्टिविटी लखनऊ से ही बंद कर दी गई।

जिस कारण कार्डधारकों को राशन नही मिला। जबकि अभी तक 50 प्रतिशत से आस पास कार्डधारक ऐसे हैं, जो दिसंबर माह में दूसरे चरण में मिलने वाला राशन तक नहीं ले पाये हैं। इसे लेकर मलियाना में एक राशन एजेंसी पर बुधवार को जमकर हंगामा भी हुआ।

केन्द्र सरकार लोगों को मुफ्त में राशन बांट रही है, लेकिन यहां सरकार के नुमाइंदे सरकार की योजनाओं पर पलीता लगाने पर तुले हैं। सरकार पिछले कई माह से उन्हें मुफ्त में राशन वितरित कर रही है। सभी कार्डधारकों को उन योजनाओं का लाभ मिल भी रहा है, लेकिन राशन वितरण की गति पहले से ही धीमी थी उसके बाद अब ई-पॉस मशीनें ही बंद कर दी गई हैं।

जिससे हंगामा खड़ा हो गया है। पहले चरण का राशन ही एक माह में बंट कर निपटता है। जिस कारण एक माह में दूसरे चरण का राशन लोगों को समय पर नहीं मिल पाता। उन्हें इसके लिये दूसरे माह का इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन बुधवार से हालात और भी बेकार हो गए। यहां राशन वितरण मशीन यानि ई-पॉस मशीन की का नेटवर्क ही बंद हो गया।

मलियाना में समीर नाम से राशन की दुकान है। यहां बुधवार को कार्डधारक पहुंचे तो दुकान दार की मशीन की कनेक्टिविटी लखनऊ से बंद कर दी गई। इससे यह हुआ कि लोगों को अंगूठा जब लगना बंद हो गया तो वहां हंगामा खड़ा हो गया। लोगों ने कहा कि उन्हें दिसम्बर माह का दूसरी बार का राशन मिला नहीं है और उनके अंगूठे भी लगने बंद हो गये।

जिससे उन्हें राशन तक नहीं मिल पाया। उधर, जिलापूर्ति अधिकारी मेरठ राघवेन्द्र सिंह का कहना है कि लखनऊ से मशीनों की कनेक्टिविटी बंद हो गई थी। दो दिन बाद मशीनों की कनेक्टिविटी शुरू हो पायेगी। इसके बाद सोयाबीन आॅयल पैकेट, चना व नमक का वितरण शुरू किया जायेगा। जो लोग दिसंबर में राशन से वंचित रह गये हैं, उन्हें राशन दिया जायेगी। इस दौरान उन्हें एडजेस्ट किया जाएगा।

20 6

अंगूठे लगने हुए बंद, नहीं मिला दिसंबर का राशन
मास्टर हंसराज ने बताया कि वह मलियाना के रहने वाले हैं और बुधवार को जब वह राशन लेने पहुंचे तो उनका अंगूठा लगना बंद हो गया। दुकानदार ने कहा कि मशीन ने काम करना बंद कर दिया है। उसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया। दुकानदार ने उन्हें राशन नहीं दिया। उन्होंने कहा कि दिसंबर में उन्हें सिर्फ एक बार ही राशन मिल पाया है।

 

21 6

कैलाश ने बताया कि दिसम्बर में उन्हें सिर्फ एक बार ही राशन मिला, दूसरी बार राशन लेने गये तो दुकानदार ने कहा कि लखनऊ से ही मशीन की कनेक्टिविटी बंद हो गई। दिसंबर में दूसरी बार मिलने वाला राशन उन्हें नहीं मिल पाया जिस कारण उन्हें दुकानों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

22 5

मलियाना के गोलू ने बताया कि पिछले माह से राशन देरी से मिल रहा है। पहले ये पैकेट वाला सामान उन्हें देरी से मिला और अब दूसरी बार का गेहूं और चावल मिला ही नहीं जिस कारण कार्डधारकों को परेशान होना पड़ रहा है। उनका आधा समय दुकान के चक्कर काटने में निकल रहा है ा ऐसे में समय पर राशन न मिलने से परेशानी हो रहा है।

23 6

शंकर ने कहा कि दिसंबर माह का राशन जनवरी में बांटा जा रहा था ऐसे में अब जनवरी माह शुरू हो चुका है तो जनवरी में भी दो बार ही राशन मिलना है। अब जनवरी में राशन मिल पायेगा या नहीं इसकी भी कोई गारंटी नहीं है। दुकानदारों की मनमानी के चलते कार्डधारकों को परेशान होना पड़ रहा है।

 

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img