Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

इलेक्ट्रॉनिक बसों में सफर के लिए दो दिन इंतजार

  • परिचालकों की नियुक्ति को डाले जा रहे टेंडर

जनवाणी संवाददाता

मेरठ: मेरठ को सीएम योगी ने इलेक्ट्रॉनिक बसों की सौगात दी है। जिनके चलने से जिले की जनता को आधुनिक व तकनीक से लैस बसों की सुविधाएं मिलने जा रही है, लेकिन अभी जनता को दो दिन और इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि चालक-परिचालकों समेत कुछ व्यवस्थाएं करना बाकी है। जिले की जनता को आधुनिक बसों की सुविधा देने की पहल हो चुकी है, पांच बसें मेरठ पहुंच चुकी है।

जिनके रूट भी निर्धारित हो गए हैं, लेकिन अभी इन बसों में सफर करने के लिए लोगों को दो दिन तक और इंतजार करना होगा।
इस तरह से बसों के रूट
मेडिकल से लखवाया वाया हापुड़ अड्डा, मेडिकल से लखवाया वाया जेल चुंगी, लोहिया नगर से मोदीपुरम एटूजेड कॉलोनी, लोहिया नगर से मोदीनगर, मेडिकल से सुभारती। इसके साथ ही मेडिकल से भैंसाली व लोहिया नगर से मेडिकल जिन्हें शटल रूट नाम दिया गया है जो प्रस्तावित है।

बसों में ये हैं खूबियां

पूरी बस एयरकंडीशनर है, महिलाओं के लिए पेनिक बटन दिया गया है, बस पर जीपीएस द्वारा हर समय निगरानी रखी जाएगी, कुल 28 सीटें हैं। जिनमें से दो सीट विकलांगों के लिए आरक्षित है, पांच सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिसने बस में सवारियों पर हर समय निगरानी रखी जाएगी, पांच लीथियम बैट्रियां लगी है।

45 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है, एक बार चार्ज होने के बाद 150 किमी का सफर तय करने की क्षमता है। जब तक दरवाजे लॉक नहीं होगे, बस नहीं चलेगी।

ये रहेगा किराया

पहले तीन किमी तक 10 रुपये, तीन से छह किमी तक 15 रुपये, छह से 10 किमी तक 20 रुपये, 10 से 14 किमी तक 25 रुपये, 14 से 19 किमी तक 30 रुपये, 19 से 24 किमी तक 35 रुपये, 24 से 30 किमी तक 40 रुपये, 30 से 36 किमी तक 45 रुपये व 36 से 42 किमी तक 50 रुपये किराया

निर्धारित किया गया है। वहीं, इस संबंध में सीटी रोडवेज के एआरएम विपिन सक्सेना ने बताया कि उनकी तरफ से जल्दी ही सेवा शुरू करने की कोशिश है, अभी बस का इंस्पेक्शन होना है।

टेक्नीकल मुआयना होना है। चालकों की नियुक्ति हो चुकी है। वह पीएमआई कंपनी के होंगे, लेकिन परिचालकों की नियुक्ति के लिए टेंडर डाले जा रहे हैं। इसमें करीब दो दिन का समय लग सकता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img