Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

‘गंगे च यमुने’ संरक्षण यात्रा का किया गया जोरदार स्वागत

  • संतों ने की गंगा यमुना व प्रकृति को प्रदूषित होने से बचाने की अपील

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: शुक्र तीर्थ से शुरू होकर क्षेत्र में पहुंची गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा का कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल संतो ने लोगों से पतित पावनी गंगा व यमुना के साथ ही पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने की अपील की।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा निरंतर प्रदूषित होती जा रही मां गंगे व यमुना के साथ ही पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए जागरूकता अभियान छेड़ा रखा है। गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा के माध्यम से लोगों को गंगा व यमुना के जल का महत्व बताने के साथी इन्हें प्रदूषित होने से बचाने तथा पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए यात्रा निकाली जा रही है। शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम रोनिया स्थित है हेजल मून स्कूल में अरविंद पप्पू के नेतृत्व में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।

86 4

स्कूल प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों ने यात्रा में शामिल संतो को फूल मालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया। हेजल मून स्कूल के बाद कस्बे के प्रवेश द्वार पर स्थित फादरसन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में स्वागत समारोह व गोष्ठी का आयोजन किया गया।

फादरसन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन पुष्पराज सिंह व आभा फाउंडेशन की अध्यक्ष आभा सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यात्रा के विद्यालय पहुंचने यात्रा में शामिल संतो को पुष्प मालाओं से लाकर उनका स्वागत किया गया।

इस दौरान विद्यालय परिसर में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए यात्रा प्रमुख स्वामी प्रणवानंद ने गंगा व यमुना के जल को प्रदूषित होने से बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पॉलिथीन गंगा व यमुना के जल को दूषित करने के साथ ही पर्यावरण को प्रदूषित कर रही है।

पॉलिथीन का प्रयोग रोका जाना जरुरी है। उन्होंने कहा कि गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालु वहां पर गंगा की पवित्रता को बनाए रखने के स्थान पर पॉलिथीन के रूप में कूड़ा डालते हैं जिससे गंगा व यमुना का जल निरंतर प्रदूषित होता जा रहा है। उन्होंने बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के लिए भी पॉलिथीन को दोषी ठहराया।

स्वामी प्रणवानंद ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से गंगा व यमुना को प्रदूषित होने से बचाने के साथ ही बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए वृक्षारोपण करने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने लोगों से बच्चों के जन्मदिन पर दो पेड़ जरूर लगाने की अपील भी की।

कार्यक्रम को राम अवतार सिंह , स्वामी जगदेवानंद, स्वामी विक्रम बेताल, मुकुल कुमार, महेश सिंह, देवेंद्र सिंह, इंद्रपाल मलिक, जगदीश सिंह आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मां गंगा व यमुना के साथ ही पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img