Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

42 फुटा डिवाइडर रोड का निर्माण पूरा, योजना को लगेंगे पंख

  • आवास विकास स्कीम-11 को गढ़ रोड से जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण पूरा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आवास विकास की जागृति विहार एक्सटेंशन में बन रही स्कीम 11 को अब जल्द ही पंख लगने की उम्मीद है। आवास विकास की ओर से गढ़ रोड को योजना से जोड़ने वाले सबसे चौडेÞ मार्ग का निर्माण पूरा करा दिया गया है। इसके अलावा फ्लैटों और भूखंडों के दामों भी कमी आई है। जिससे अब योजना की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित होगा। साथ ही जो लोग यहां फ्लैट या भूखंड ले चुके हैं, उन्हें भी कब्जा दिलाया जा रहा है। उधर, नये भूखंडों के लिये विभाग की ओर रजिस्ट्रेशन भी खुले हुए हैं।

बता दें कि वर्ष 2009 में आवास विकास की ओर से जागृति विहार एक्सटेंशन स्कीम 11 शुरू करने के लिये जमीन अधिग्रहण की थी। परिषद की ओर से काजीपुर, सरायकाजी, घोसीपुर समेत कई गांवों के लोगों से जमीन अधीग्रहण की थी। आवास विकास की ओर से यहां करीब 2220 फ्लैट बनाये गये जिनमें से सैकड़ों फ्लैट आवंटित हो चुके हैं।

लोगों को इस योजना की ओर आकर्षित करने के लिये विभाग की ओर से यहां फ्लैटों के दाम पर पहले के मुकाबले 20 प्रतिशत तक कम कर दिये हैं। अब फ्लैट भी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिये जा रहे हैं। इसके अलावा यहां 127 वर्ग मी से लेकर 200 मीटर तक के भूखंड भी हैं। जिनके लिये वर्तमान में आवास विकास की ओर से रजिस्ट्रेशन निकाला गया है। जिसमें 15 जून तक लोग रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इससे पहले भी यहां लोगों को भूख्ांड आवंटित हो चुके हैं।

अब विभाग की ओर से यहां लोगों को आकर्षित करने के लिये सड़कों का भी निर्माण कराना शुरू कर दिया गया है। स्कीम 11 के लिये गढ़ रोड से तीन मार्ग जोड़ते हैं। इसका मुख्य मार्ग काली नदी के पास गढ़ रोड से होकर जा रहा है। यह मार्ग डिवाईडर के दोनों ओर बना है। यहां 45 फुटा चौड़ा रोड बनाया गया है जो कि सीधा स्कीम को गढ़ रोड से जोड़ता है।

पहले यहां मार्ग का निर्माण पिछले 10 सालों से नहीं हो पाया था। अब किसानों के साथ भी विवाद निपटता जा रहा है। धीरे-धीरे यहां निर्माण कार्य पूरे होते जो रहे हैं। अब बस काजीपुर से होकर हापुड़ रोड को जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य अधूरा है जब वह पूरा होगा तो यहां मिनटों में लोग हापुड़ रोड से गढ़ रोड तक आ सकें गे। स्कीम को भी लाभ पहुंचेगा।

जल्द ही योजना में सभी कार्य पूरे कराये जाएंगे। आवंटियों को कब्जा भी दिलाया जा रहा है। किसी भी विवाद के कारण आवंटियों को नुकसान नहीं पहुंचेगा। किसानों के साथ भी वार्ता कर विवाद सुलझाया जा रहा है। यहां योजना को जोड़ने वाले सरायकाजी की ओर से आने वाले मार्ग का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। वर्तमान में भी भूखंडों के लिये रजिस्ट्रेशन खुले हुए हैं, जिसमें आप रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
-संपत्ति अधिकारी, सुभाष मौर्य, आवास विकास मेरठ

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img