जनवाणी संवाददाता |
ऊन: नगर पंचायत द्वारा टंकी परिसर में सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य में भारी अनियमितताएं की गई है। पुरानी ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। करीब 10 वर्षों से बने पिलर के सरिया का इस्तेमाल हो रहा है। बता दें कि उक्त परिसर में करीब 10- 15 वर्ष पूर्व नगर पंचायत ने अपना कार्यालय बनाने के लिए निर्माण कार्य शुरू किया था लेकिन वह बीच में छोड़ दिया गया जिसके सरिया खड़े थे जो जंग लग चुके हैं।
अब उन्हीं सरियों तथा नींव का इस्तेमाल सामुदायिक केंद्र में किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की थी। अािकारियों ने जांच कर ठेकेदार को दोबारा पिलर बनाने के निर्देश दिए थे। लेकिन फिर भी पुराने पीलरों पर ही निर्माण शुरू कर दिया गया तथा कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। उक्त निर्माण कार्य को लेकर सभासद व ठेकेदार के बीच में नगर पंचायत में जमकर कहासुनी हुई थी। अब इस संबंध में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

