- विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली
जनवाणी संवाददाता |
थानाभवन: श्री राम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान के अंतर्गत विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर जन जागरूकता अभियान चलाया। सोमवार को श्री राम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान के अंतर्गत कस्बा थानाभवन में विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कस्बे के हिन्दू संगठनों विहिप, आरएसएस, बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में एक विशाल बाइक रैली निकाली।
रैली मंदिर दयाल आश्रम, मोहल्ला नबीपुरा से प्रारंभ हुई। उसके बाद बाइक रैली घास मंडी, चौक बाजार, विमला मार्किट, शामली बस स्टैंड, चरथावल बस स्टैंड, आजाद रोड, मोहल्ला हकीमान, मोहल्ला शाहलाल, मोहल्ला टंकी, मोहल्ला खैल से होते हुए गुजरी। इस दौरान बाइक रैली का जगह-जगह जनता ने जोरदार स्वागत किया। रैली में कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर निर्माण धन संग्रह के लिए जनजागरण करते हुए जय श्रीराम के नारों का उद्घोष किया। रैली पुन: मंदिर दयाल आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई।
बाइक रैली में विहिप के जिला सेवा प्रमुख भारत भूषण शर्मा, बजरंगदल वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद कुमार उर्फ बिन्नी राणा, बजरंग दल के जिला सह संयोजक शालू राणा व हिमांशु शर्मा, बजरंग दल के विभाग संयोजक विशाल निर्वाल, बजरंग दल के नगर संयोजक एडवोकेट ठाकुर दिग्विजय सिंह, धर्म जागरण विभाग के जिला संयोजक राकेश काम्बोज, विहिप के नगर अध्यक्ष देवेंद्र पाल, आकाश शर्मा, कुशल सिंघल, संजय कश्यप होंडा, नीटू राणा, अभय तिवारी, राजेश तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष रविन्द्र गोयल, रवि राणा आदि शामिल रहे।

