Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

अंबाला-शामली एक्सप्रेस वे का 1 नवंबर से शुरू होगा निर्माण कार्य

  • ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए कंपनियों को दिया गया टेंडर
  • 3660.80 करोड रुपए से बनकर वर्ष 2024 तक एक्सप्रेस होगा पूरा

जनवाणी संवाददाता |

नानौता: यूपी के शामली जिले से अंबाला (हरियाणा) को जोड़ने वाले 120 किलोमीटर लंबे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य आगामी एक नवंबर से शुरू होकर वर्ष 2024 में पूरा हो सकेगा। इसके निर्माण के लिए टेंडर कंपनियों को दिया जा चुका है। यह इकोनॉमिक एक्सप्रेस हाईवे करीब 3660.80 करोड रुपए की लागत से तैयार होगा। इस एक्सप्रेस वे के लिए सहारनपुर जिले में 30 किलोमीटर व शामली जिले में 15 किलोमीटर में निर्माण होगा। विशेष बात यह होगी कि यह एक्सप्रेस वे पूरी तरह से एक्सेस कंट्रोल्ड होगा।

भारतमाला परियोजना के तहत बनाए जा रहे 6 लेन के हरियाणा से लेकर पश्चिमी यूपी के कई जिलो को जोड़ने वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के लिए करीब 750 हेक्टेयर से अधिक कृषि योग्य भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। पूरे एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट पर 1300 करोड रुपए जमीन मुआवजे व 2360.80 करोड रुपए में हाई निमार्ण मे खर्च होंगे। हाईवे निर्माण के लिए संबधित जिलों की मुआजवा राशि तय करने के साथ ही वितरित करने के लिए आॅनलाइन प्रक्रिया जल्द चालू होने वाली है। इस एक्सप्रेस हाईवे का राइट आॅफ वे करीब 60 मीटर का होगा। यह हरियाणा जिले के अंबाला से होते हुए पश्चिमी यूपी के सहारनपुर और शामली जिले को आपस मे जोडेगा। शामली जिले की सीमा से होता हुआ थाना भवन पंहुचेगा। सहारनपुर -शामली सहारनपुर फोरलेन को जोडते हुए इकनॉमिक कॉरिडोर में मिलेगा। यह एक्सप्रेस वे हरियाणा में 75 किलोमीटर तो वही यूपी में 45 किलामीटर लंबा बनेगा। जिसमें सहारनपुर जिले में 30 किमी. तो वही शामली में 15 किमी. एक्सप्रेसवे निर्माण होगा। सहारनपुर जिले में नकुड व रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव की भूमि में निर्माण कार्य होगा।

हाईवे पर होगा इनका निर्माण

एक्सप्रेस वे के इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत 2 रेलवे ओवर ब्रिज, 16 छोटे पुल, 31 अंडरपास, 7 इंटरचेज भी है। इसके अलावा हाईवे निर्माण के लिए 140 इमारते ध्वस्त की जाएगी। जिसमें ज्यादातर छोटे ट्यूबवैल और फार्म-हाउस है। इसे अलावा करीब 7966 पेड कांटे जाएंगे। तो वही इस हाईवे के रास्ते में रिहायशी इलाका नही आएगा। इस एक्सप्रेस वे केवल 6-7 स्थानों पर ही एंट्री और एग्जिट की जगह ली जाएगी। तो वहीं एनएचआई की ओर से एक्सप्रेस वे पर रेस्टोरेंट, रेस्ट हाउस, पब्लिक यूटिलिटी भी बनेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: साकेत में इमारत हादसा, 2 की मौत, घायलों का एम्स में इलाज जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली में साकेत मेट्रो...

1 जून से बदलेगा, डीजल और एटीएफ का निर्यात शुल्क, घरेलू बाजार में राहत बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: 31 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार...

Abhishek Banerjee: अभिषेक बनर्जी हमले मामले में पांच गिरफ्तार, टीएमसी ने भाजपा पर लगाया आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में 31 मई को बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)...
spot_imgspot_img