Sunday, December 14, 2025
- Advertisement -

स्वामी विवेकानंद के विचारों को ग्रामीणों तक पहुंचाया

  • विनायक कालेज के स्वयं सेविकाओं व स्वयं सेवकों ने निकाली रैली

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: विनायक कॉलेज में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ किया गया। इस शिविर के आयोजन पर महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक राकेश कुमार, डा. तुकमान ने महाविद्यालय से स्वयं सेवक और सेविकाओं की रैली को ग्राम महेश्वरी जट व विश्नोईवाला के लिए रवाना किया। रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर ग्राम महेश्वरी जट व विश्नोईवाला पर पहुंची। जहां ग्रामीणों को स्वामी विवेकानंद के बारे में विस्तार से बताया गया।

मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान सोनवीर सिंह, सीमा पवार, उदिति चौहान, डा. तुकमान ने दीप प्रज्ज्वलित किया। विनायक कॉलेज के स्वंय सेवक एवं सेविकाओं द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर में प्रथम दिन के रूप में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालकर मनाया।

जिसमे रासेयो ने ग्राम विश्नोईवाला व ग्राम महेश्वरी जट में स्वामी विवेकानंद के ऐसे अनमोल विचारों को जो आपके जीवन की दिशा को बदल सकते हैं उन्हें विस्तारपूर्वक समझाया। डा. तुकमान ने रासेयो को अपने स्वामी विवेकानंद के विचार बताए।

छात्र ईकाई दो के एनएसएस प्रभारी हिमांशु शर्मा ने समझाया कि शिक्षा गुरू गृह से प्राप्त की जा सकती है तथा शिक्षक एवं छात्र का संबंध अधिक से अधिक निकट का होना चाहिए। इस सात दिवसीय विशेष शिविर के प्रथम दिन को सफल बनाने में अमित ठाकुर, धर्मपाल सिंह, रश्मि चौधरी, रूपिन कुमार, यशपाल सिंह, शीशपाल, कमल सिंह राठी, दृष्टि चौधरी, रूकसार दानिश, नरपाल सिंह, कामेन्द्र कुमार आदि का सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

कथा रुपया लुढ़कने की

डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा उरतृप्त पंडित आत्मानंद शास्त्री ने ‘रुपया...

लड़कों का मां के नजदीक होने पर हंगामा क्यों है बरपा?

अक्सर मम्मास बॉय की धडल्ले से आलोचना कहूं या...

टच स्क्रीन से टूटते बच्चे

आस्ट्रेलिया के बाद अब फ्रांस, डेनमार्क, ब्रिटेन, यूरोपियन यूनियन...

vote chori rally: भाजपा और राजद ने कांग्रेस रैली पर किया पलटवार, बयानबाजी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस की...
spot_imgspot_img