Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

शांति व्यवस्था बनाए रखने में सिविल डिफेंस का सहयोग जरूरी

  • एसपी सिटी ने ली बैठक, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: नगर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने शहर के सभी थाना प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हंै कि आगमाी दिनों में त्यौहारों एवं शोभायात्राओं के दौरान नगर में शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा में सहयोग करने के लिए नगरिक सुरक्षा कोर के पदाधिकारियों का सहयोग लिया जाए। उन्होंने नागरिक सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों का आह्वान किया है कि वे नि:स्वार्थ भाव से पुलिस/प्रशासन को आगामी सन्त रविदास जयन्ती के अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्राओं के दौरान सहयोग करें।

विनीत भटनागर आज यहां कलक्ट्रेट स्थित नागरिक सुरक्षा संगठन कार्याल्य में चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को सम्बोधिंत कर रहे थे। उन्होंने समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि आप अपने स्तर से नागरिक सुरक्षा कोर के पदाधिकारियों को पूर्ण सम्मान दें और शान्ति व्यवस्था आदि में उनका पूर्ण सहयोग लें। क्षेत्राधिकारी (प्रथम) सीपी वर्मा ने कहा कि विभिन्न धार्मिक पर्वों व शोभायात्राओं आदि के दौरान नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारी ड्यूटी पर तैनात रहकर शान्ति व्यवस्था में अपना सहयोग प्रदान
करते है।

क्षेत्राधिकारी सदर दुर्गा प्रसाद तिवारी ने कहा कि इस जनपद से पूर्व वह जनपद लखनऊ में तैनात थे। उनके द्वारा अपना जनपद लखनऊ का नागरिक सुरक्षा का अनुभव व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारी कानून व्यवस्था स्थापित किये जाने में एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं।

अनेक ऐसी घटनाओं के बारे में बताया जिनसे शान्ति व्यवस्था बिगड़ सकती थी, परन्तु ऐसे अवसरों पर नागरिक सुरक्षा पदाधिकारियों की सूझ.बूझ एवं कर्तव्य परायणता का परिचय देते हुये स्थिति को संभाल लिया गया। उप नियन्त्रक, नागरिक सुरक्षा शिवराज सिंह द्वारा नागरिक सुरक्षा के संगठनात्मक ढांचे के रूप में विस्तुत से जानकारी दी गई और संगठन के पदाधिकारियों की ओर से आषवासन दिया गया कि नागरिक सुरक्षा के समस्त पदाधिकारी विगत वर्षो की भांति कानून एवं शान्ति व्यवस्था में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।

चीफ वार्डन, नागरिक सुरक्षा राजेश कुमार जैन ने कहा कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी नागरिक सुरक्षा संगठन के पदाधिकारी प्रत्येक धार्मिक पर्वो एवं शोभायात्राओं के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में आगामी पर्वो में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। बैठक में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, थाना मण्डी, थाना कुतुबशेर, थाना सदर, थाना जनकपुरी, थाना देहात कोतवाली सहित नगर की विभिन्न चैकियों के प्रभारी के साथ-साथ अनिल शर्माए नदीम अख्तर, डाक्टर हंसराज सैनी, डाक्टर राजवीर सिंह वर्मा, दीपक गुप्ता, नवीन सैनी, जयदीप जैन, नीना शर्मा, दीपक कुमार सिंह, डाक्टर जगजीवन सिंह राठौर, मनोज चैधरी, शहिद परवेज, जीसी पाण्डेय, ऋषभ अग्रवाल, अरूण सूरी, अमित जैन, मोहम्मद आरिफ सुशील काम्बोज आदि अन्य वार्डन उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img