Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

अभिभावकों को बालिकाओं की सुरक्षा की शपथ दिलाई

  • ‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ कार्यक्रम में, 13 महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: मिशन शक्ति- नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालम्बन अभियान के अंतर्गत ‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों को बालिकाओं के प्रति सुरक्षा शपथ कराते हुए पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना गया। महिलाओं से सम्बधिंत 05 मामले घरेलू हिंसा, 03 आवास आवंटन सम्बन्धी, 01 कान का आॅपरेशन कराने, 02 मनरेगा तथा 02 प्रकरण पुलिस विभाग से सम्बन्धित थे। इसके साथ ही महिला समूहों से सम्बन्धित शिकायतों को भी इस अवसर पर सुना गया।

उपजिलाधिकारी, सदर अनिल कुमार सिंह ने आज तहसील सदर, सभागार में पीड़ित महिलालों की समस्याओं को सुनकर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने सेन्टर मैनेजर, सखी-वन स्टाप सेन्टर, को निर्देशित किया गया कि उनके समक्ष आये घरेलू हिंसा के मामलों को अधिक समय तक लम्बित न रखें तथा मामले का निस्तारण नहीं होने पर महिला थाना पर मामले को निस्तारण हेतु भेज दें।

जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह ने महिलाओं व बालिकाओं को संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझावों, सहायता व कानूनी सहायता, लैंगिक असमानता, बाल विवाह, बाल श्रम के सम्बन्ध मे जानकारी दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी, आशा त्रिपाठी ने बालिकाओं तथा महिलाओं को पूरक आहर, सैनिटेशन, पोषण अभियान, टीकाकरण पूर्ण कराने तथा कुपोषण से बचाव के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम में सहायक श्रमायुक्त एनके चैधरी ने श्रम विभाग के अन्तर्गत पंजीकरण कराने तथा श्रम विभाग की योजनाओं यथा-मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, सन्त रविादास शिक्षा सहायता योजना, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, निर्माण कामगार आवास सहायता योजना, चिकित्सा सुविधा योजना, गंभीर बिमारी सहायता योजना, महात्मा गाँधी पेंशन योजना तथा निर्माण कामगार मृत्यु विकलांगता एवं अक्षमता पेंशन योजना के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम आयोजन के दौरान सरिता सिंह, प्रभारी महिला थाना, कल्पना त्यागी, प्रभारी, परिवार परामर्श केन्द्र, नेहा शर्मा, महिला कल्याण अधिकारी, महिला शक्ति केन्द्र, रूपा हरित, जिला समन्वयक, महिला शक्ति केन्द्र, सहारनपुर एवं सरिता सैनी, सेन्टर मैनेजर, सखी-वन स्टॉप सेन्टर, सहारनपुर उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img