जनवाणी संवाददाता |
खेकड़ा: क्षेत्र के सांकरोद गांव की साधन सहकारी समिति पर बुधवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से दस करोड़ का दायित्व पास किया गया और किसानों को कृषि विभाग योजना की जानकारी दी गयी।
बुधवार को साधन सहकारी समिति परिसर सांकरोद में एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में समिति के चेयरमैन रामोतार ने समिति के खाद, कृषि यंत्र आदि के लिए दस करोड़ के दायित्व का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जिसको वहां मौजूद समिति के सदस्यों ने सर्व सम्मत्ति से पास कर दिया गया। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा किसानों को छूट पर कृषि यंत्र आदि उपलब्ध कराए जायेंगे।
इसके साथ ही किसानों को समय पर खाद बीज भी उपलब्ध कराए जाएंगे। ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा ने कहा कि समिति सदैव किसानों के हितों के लिए कार्ये करती है। किसानों को उससे अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। समिति द्वारा किसानों को फसलों के लिए खाद व बीज के साथ कृषि यंत्र भी उपलब्ध कराए जा रहे है।
यदि किसान के पास धन नही है तब भी समिति उसका सहयोग करती है। इसलिए किसान समिति द्वारा मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाएं। बैठक का संचालन नेपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर अशोक, प्रदीप, उस्मान, विकास, सुनील, बिजेंद्र, हरवीर, मनीष, ब्रहमपाल, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।

