Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

कोरोना: बीते 24 घंटे में मिले 8,329 नए मामले

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत में कोरोनावायरस के नए केसों की संख्या एक बार फिर तेजी से बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में ही देश में कोरोना के 8,329 नए मामले दर्ज हुए हैं। यह गुरुवार को मिले केसों के मुकाबले करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी है। इसी के साथ यह लगातार चौथा दिन है, जब देश में कोरोना के रोजाना मिलने वाले मामलों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया है। जहां सात जून को देश में रोजाना मिलने वाले मामलों का आंकड़ा पांच हजार के पार था, वहीं अब यह संख्या आठ हजार के ऊपर हो गई है।

इसी के साथ भारत में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 40,370 पर पहुंच गई है। हालांकि, एक सुकून की बात यह है कि पिछले एक दिन में कोरोना से सिर्फ 10 लोगों की मौत हुई है। यानी संक्रमण दर बढ़ने के बावजूद मृत्यु दर नहीं
बढ़ी है।

गौरतलब है कि भारत में गुरुवार को कोरोना के 7584 केस मिले थे, वहीं बुधवार को रोजाना मिलने वाले मरीजों का आंकड़ा 7240 था। सात जून को देश में कोरोना के 5233 केस सामने आए थे, जबकि छह जून (मंगलवार) को 3741 नए संक्रमित मिले थे। यानी बीते चार दिनों में रोजाना मिलने वाले मामलों की संख्या लगभग ढाई गुना पहुंच चुकी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img