Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

जयपुर में कोरोना विस्फोट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: एक ओर जहां देश भर में कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण बंद हुए स्कूलों को पुन: खोला जा रहा है, वहीं दूसरी जहां स्कूल खुल चुके हैं, वहां कोरोना संक्रमण के मामले फिर से पांव पसारते दिख रहे हैं।

ऐसा ही चेतावनी भरा मामला सामने आया है राजस्थान की राजधानी जयपुर से, जहां तीन स्कूलों में कोरोना संक्रमण फैलने की बात सामने आ रही है।

इनमें से एक स्कूल में तो 11 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले पिछले सप्ताह में भी जयपुर शहर के दो नामचीन स्कूलों में पढ़ रहे छात्र कोराेना संक्रमित पाए गए थे।

राजस्थान में 15 नवंबर से ही खुल 100 फीसदी क्षमता के साथ खोले गए थे। इसके अगले ही दिन 16 नवम्बर को जांच के दौरान जयपुर के एसएमएस यानी सवाई मानसिंह स्कूल के दो बच्चे एक साथ कोरोना संक्रमित पाए गए।

फिर मानसरोवर स्थित नीरजा मोदी स्कूल और जयश्री पेड़िवाल स्कूल में भी दो बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद जब जयश्री पेड़िवाल स्कूल के 12 और बच्चों के सैंपल लिए गए तो इनमें 11 बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं।

कक्षाओं को एक सप्ताह तक बंद करने का फैसला

इससे जयश्री पेड़िवाल स्कूल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग समेत शहर के आला अधिकारी सकते में हैं। वहीं, अभिभावकों (Parents) की चिंता बढ़ने लगी, और हाल ही में एक ढाई साल के बच्चे की कोरोना से मौत ने अभिभावकों को हिलाकर रख दिया है।

इसके बाद जयश्री पेड़ीवाल इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन ने आनन-फानन में कक्षा 6 से 8वीं तक की कक्षाओं को एक सप्ताह तक बंद करने का फैसला किया। सूत्रों को कहना है कि स्कूल में कुछ और छात्र पॉजिटिव पाए गए हैं, लेकिन प्रबंधन ने अभी उनके मामलों की पुष्टि नहीं की है।

पिछले दिनों ढाई साल के बच्चे की कोरोना से मौत हुई

सावधानी बरतते हुए स्कूल प्रबंधन द्वारा ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी हैं। गौरतलब है कि जयपुर शहर में 15 नवंबर के बाद से अब तक 20 वर्ष कम उम्र के करीब एक दर्जन से अधिक छात्र संक्रमित  मिले हैं, तो वहीं पिछले दिनों एक ढाई साल के बच्चे की कोरोना से मौत भी हो चुकी है। ऐसे में बच्चों को स्कूल भेजना अभिभावकों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img