Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

…तो जान लो कि जानलेवा हो सकता है कोरोना

  • हाइपरटेंशन, डायबिटीज और अस्थमा के रोगी हो जाएं सावधान

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: कोरोना वायरस अकेला कुछ नहीं बिगाड़ सकता। हां, अगर आप डायबिटीज, हाइपरटेंशन, अस्थमा जैसी गंभीर बीमारियों से पहले से ही ग्रस्त हैं तो यह वायरस जानलेवा हो सकता है।

सहारनपुर जनपद में अब तक कोरोना के कारण जो भी मौतें हुई हैं उनमें यह बहुत बड़ी वजह निकल कर आई है। चिकित्सकों ने इसकी पुष्टि की है।

कोरोना उपचाराधीनों की अब तक हुई मौतों के बारे में किये गये अध्ययन डेथ स्टडी रिपोर्ट्स में सीएमओ डाक्टर बीएस सोढ़ी कहते हैं कि अन्य दूसरी बीमारियों की वजह से जोखिम बढ़ रहा है। गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है।

बता दें कि सहारनपुर में कोरोना का कहर जारी है। हर रोज सौ से अधिक मरीज मिल रहे हैं। अब तक 51 लोगों की जान जा चुकी है। देखा गया है कि अब तक मरने वाले अधिकतर उपचाराधीनों में डायबिटीज, हाइपरटेंशन व सांस की गंभीर बीमारियों के रोगी थे। ज्यादातर लोगों का ब्लड प्रेशर भी असंतुलित था।

मरने वाले लगभग 90 फीसद लोगों में डायबिटीज या बीपी की समस्या पहले से थी। इसके अलावा क्रोनिक आॅब्सट्रेक्टिव पल्मनरी डिजीज सीपीओडी, सीवियर एक्यूट रेस्पिरेट्री इनफेक्शन सारी, और इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस एलआईएल, की समस्या भी मरीजों के लिए जानलेवा हो सकता है।

सीएमओ डाक्टर बीएस सोढ़ी का कहना है कि अन्य दूसरी बीमारियों की वजह से उपचाराधीनों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम हो जाती है और कोरोना सबसे ज्यादा श्वसनतंत्र पर वार करता है।

कई बार तो मरीज को निमोनिया भी तेजी से हो जाता है। ऐसे में खतरा दोहरा और बढ़ जाता है। उनका कहना है कि डायबिटीज, अस्थमा, हाइपरटेंशन, सीपीओडी, किडनी की बीमारी, सारी, एलआईएल, सांस की अन्य बीमारी या कोई अन्य समस्या होने पर कोरोना वायरस काफी खतरनाक साबित हो सकता है।

सोढ़ी ने सलाह दी है कि जो लोग हाइपरटेंशन, डायबिटीज जैसी समस्या अथवा अस्थमा के रोगी हैं, वह कोशिश करें कि घर से बहुत कम निकलें। निकलें भी तो बचाव बहुत जरूरी है। हमेशा मास्क लगाएं। सेनेटाइजर का प्रयोग करें। जरा सी लापरवाही जान पर बन सकती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold-Silver: डॉलर की तेजी से सोना-चांदी की कीमतें गिरीं, 1% से अधिक की गिरावट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों...

UP News: सपा मुख्यालय पर पोस्टर विवाद, भाजपा सरकार पर पीडीए आरक्षण घोटाले के आरोप

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में...
spot_imgspot_img