Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

सहारनपुर में कोरोना से दो और की मौत, 149 नए संक्रमित

  • फिलहाल 1529 एक्टिव केस हैं सहारनपुर में

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: गुरुवार को आयी रिपोर्ट में जनपद में 149 और कोरोना संक्रमित पाए गए। इससे कोरोना से संक्रमित कुल पाजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5163 हो गई है। जबकि गुरुवार को 141 लोगों को स्वस्थ होने पर छट्टी दे दी गई। इस तरह अब तक कुल 3634 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 1529 एक्टिव केस हैं। जबकि गुरुवार को दो और उपचाराधीन मरीजों ने संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। इस तरह जनपद में 57 लोग अपनी जान कोरोना संक्रमण के कारण गंवा चुके हैं।

जनपद में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आम जनता, दुकानदारों से लेकर सरकारी कर्मचारी, अधिकारी और न्यायालय तक में कोरोना ने दस्तक दे दी है। जिसके चलते प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के होश फांकता है। गुरुवार को जिला न्यायालय की एक आशुलिपिक कोरोना से संक्रमति पायी गई।

जिसके चलते न्यायालय को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। तो वहीं देवबंद में बीआरसी केंद्र पर अध्यापकों की जांच की गई। जिसमें एक अध्यापक संक्रमित पाया गया है। संक्रमित अध्यापक को होम आइसोलेट कर दिया गया है। तो वहीं नगर क्षेत्र में 110 लोगों की रैंडम जांच में छ लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमित लोगों को आइसोलेट कर एरिया को सैनेटाइज कराया गया है।

  • कुल कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या–5163
  • अब तक ठीक हुए कुल मरीज—–3634
  • एक्टिव केस——————-1529
  • हाट स्पाट———————–214
  • अब तक कुल मृत्यु—————–57
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Weather: मौसम विभाग का अलर्ट, 27 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 977 अंक उछला, निफ्टी 23300 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार...

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...
spot_imgspot_img