जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: सोमवार को कोरोना के 64 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 109 और मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 1003 हो गई है।
जिले में सोमवार को सरकारी लैब में टेस्ट हुए 2991 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 11 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा, 48 रेपिड एंटीजन टैस्ट व 5 सैंपल प्राईवेट लैब से पॉजिटिव मिले हैं। सोमवार को 109 मरीज ठीक भी हुए हैं, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। जनपद में अब तक 3583 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में अब टोटल एक्टिव केस 1003 रह गये हैं।
- पॉजिटिव 4555
- ठीक 3583
- एक्टिव 1003
- मौत 68
- सोमवार को मिले केस—-64

