Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

कोरोना पॉज़िटिव को 14 दिन अवश्य रहना होगा होम क्वारंटीन

  • पॉजीटिव के क्लॉज कान्टेक्ट लोगों का होगा कोरोना टेस्ट
  • कोविड-19 के उल्लंघन पर होगी मुकदमें की कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

शामली: कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा होने और आगामी समय यह आंकडे बढ़ने की आशंका के चलते प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी ने कोरोना पॉजीटिव मरीजों को 14 दिन क्वारंटीन होने और क्लॉज कान्टेक्ट में आने वाले लोगों का भी कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना का संक्रमण अन्य प्रदेशों में तेजी से बढ़ रहा है। जनपद शामली में भी लगभग 15 दिनों के बाद फिर से कोरोना पॉजीटिव केस आने शुरू हो गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना पॉजीटिव व्यक्तियों के क्लोज कॉन्ट्रेक्ट में आने वाले सभी व्यक्तियों की कोरोना की जांच कराई जाएगी।

कोरोना पॉजीटिव आने वाले व्यक्ति को और उसके सभी कॉन्ट्रेक्ट को 14 दिनों तक अनिवार्य रूप से होम क्वारंटीन का पालन करना होगा। डीएम ने यह भी बताया कि संबंधित क्षेत्र में प्रोपर सेनिटाइजर भी संबंधित विभाग द्वारा किया जाएगा।

पॉजीटिव व्यक्ति या उसका क्लोज कॉन्ट्रेक्ट कोविड-19 गाइडलाइन का पालन नहीं करता है तो ऐसी स्थिति में संबंधित के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने समस्त नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक भीड-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचे और दो गज की दूरी बनाकर रखे नियमित मास्क का प्रयोग करे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img