- चिकित्सकों, पुलिसकर्मियों सहित कई लोग सम्मानित हुए
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: हेल्पिंग हैड फउण्डेशन ग्रुप नजीबाबाद के तत्वाधान में आयोजित सम्मान समारोह में कोरोना काल में जान जोखिम में डालकर सेवाएं देने वाले चिकित्सकों, पुलिस कर्मियों, मीडियाकर्मियों सहित कई लोगों को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया।
बुधवार को मौहल्ला जाब्तागंज हवेलीतला स्थित आजाद पब्लिक स्कूल में कोरोना योद्धा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हाफिज शमीम अहमद, थाना प्रभारी दिनेश गौड़, चिकित्सा प्रभारी अजीत सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी में जहां चिकित्सक, सफाई कर्मी, पुलिस प्रशासन का सामाजिक सेवाओं में बड़ा योगदान रहा वहीं मीडिया कर्मियों ने अपने जीवन को खतरे में डालकर लोगों एवं प्रशासन के साथ मिलकर महत्वपूर्ण सेवाओं में अपना अहम योगदान दिया।
उन्होंने कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करते हुए सचेत रहने पर जोर दिया। समारोह में सभी कोरोना योद्धाओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। थाना प्रभारी दिनेश सिंह गौड़ की अध्यक्षता एवं अल्ताफ रजा खां के संचालन में आयोजित सम्मान समारोह में डा. दिलशाद, हाजी अब्दुल राईन, जिलाध्यक्ष हाशिम अहमद, हाजी मोबिन कुरैशी, एजाज अहमद, जफर जैदी, नईम सिद्दीकी, शहजाद नोमानी, इरफान अंसारी आदि ने संबोधित किया। आयोजन कमेटी के फैसल तय्यब, बहार आलम, मौ. आरिफ, इम्मी इमरान खान, आमिर सुहैल, शादाब ,शहजाद,मौ. फरमान, रजा मौहम्मद, आलम रशीद, मौ. आदिल शेख आदि का आभार व्यक्त किया।
आरक्षी संदीप को किया सम्मानित
मुस्लिम बच्ची को खून देकर उसकी जान बचाने वाले सिपाही संदीप कुमार को हेल्पिंग हैंड फाउण्डेशन की ओर से प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। समारोह में मौजूद अतिथियों ने सिपाही संदीप कुमार के कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के काम आना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।

