Sunday, January 25, 2026
- Advertisement -

निगम ने किया दुकानदारों का सामान जब्त, जुर्माना भी वसूला

  • नगर निगम ने बेहट रोड व शमादार में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: नगर निगम ने आज बेहट रोड व शमादार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया व खंभों पर लगे अवैध बोर्ड और होर्डिंंग हटाये गए। कम्पनी बाग गेट के पास भी अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान लगभग एक दर्जन दुकानों का सड़क पर रखा सामान जब्त किया गया तथा पांच दुकानों पर 4300 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान वार्ड 59 के क्षेत्रीय पार्षद नदीम भी मौजूद रहे।

नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज के निर्देश पर शनिवार को नगर निगम द्वारा बेहट रोड व मौहल्ला शमादार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। शमादार में गत दिवस भी अभियान चलाया गया था, लेकिन अनेक दुकानदारों द्वारा आज भी सामान सड़क पर रखा पाया गया। जिस पर ऐसे दुकानदारों का सामान जब्त कर निगम लाया गया। बेहट रोड से भी पुरानी चौखट, खिड़की, दरवाजे आदि अनेक दुकानों का सामान जब्त किया गया। बीस से ज्यादा दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान पांच दुकानदारों से करीब 4300 रुपये जुर्माना वसूला गया।

10 18

प्रवर्तन दल प्रभारी बी एस नेगी ने बताया कि जिन दुकानदारों का सामान जब्त किया गया है, जुर्माना जमा करने के बाद उनका सामान वापिस कर दिया जायेेगा। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि वे अपना सामान दुकानों के भीतर रखें और निगम को सहयोग करें। कार्रवाई के दौरान नरेश चंद, प्यार सिंह, रणदीप, जगपाल, पवन, प्रवीण, नबाबुद्दीन, शिव कुमार व भीम सिंह आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Congress: ‘ऑपरेशन सिंदूर पर कायम हूं, माफी नहीं मांगूंगा’, शशि थरूर का बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने...

Punjab News: गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में रेलवे ट्रैक पर धमाका, राजनीति में तकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन...

Himachal Snowfall: हिमाचल में भारी बर्फबारी, सैकड़ों गांवों में बिजली संकट, सड़कें बंद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में चार महीने...
spot_imgspot_img