Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

निगम ने बकायदारों से वसूले आठ लाख, होटल हाइवे रिजेंसी सील

  • आधा दर्जन पर आज होगी संपत्ति सीलिंग की कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नगर निगम ने सोमवार को कंकरखेड़ा जोन में बड़े बकायादारों के खिलाफ वसूली अभियान चलाया। इस दौरान अपर नगरायुक्त ममता मालवीय की अगुवाई में दो बकायदारों से आठ लाख रुपये के बकाया की वसूली की गई। वहीं, दिल्ली बाइपास स्थित होटल हाइवे रिजेंसी को बकाया जमा नहीं करने पर सील किया गया है। आधा दर्जन संस्थानों के खिलाफ मंगलवार को बकाया जमा नहीं करने पर संपत्ति सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।

अपर नगरायुक्त ममता मालवीय ने बताया कि सोमवार को कंकरखेड़ा जोन के अंतर्गत राजस्व टीम सबसे पहली रुड़की बाइपास पर स्थित भवन संख्या जे/21 अवंतास मेरिज हाल पर कार्रवाई करने पहुंची थी। संपत्ति सीलिंग की कार्रवाई के दौरान भवन स्वामी ने लिखित में माफीनामा दिया और बकाया राजस्व की मद में पांच लाख रुपये का चेक जमा कराया है।

मोदीपुरम भवन संख्या-358 होंडा शोरूम जीवीसी हाईटेक के स्वामी से तीन लाख रुपये के बकाया का चेक लिया गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली बाईपास स्थित भवन संख्या 806/02 वेदव्यासपुरी होटल हाइवे रिजेंसी का बकाया कर जमा नहीं होने पर संपत्ति सीलिंग की कार्रवाई की गई है।

इस दौरान मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार, कर निर्धारण अधिकारी राजेश कुमार सिंह, कर अधीक्षक केशव प्रसाद, सुशील कुमार, अक्षय कुमार, कैलाशचंद व राजस्व टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

इन पर आज होगी कार्रवाई

नोडल अधिकारी ममता मालवीय ने बताया कि भीमसेन रस्तोगी शिवदुलारी फार्मस, गुलशन लूथरा औद्योगिक क्षेत्र परतापुर, एनआर तेजवानी पार्क, प्रवीण कुमार व मेरठ सिक्योरिटी प्रेस दिल्ली रोड निगम के बड़े बकायदार हैं। निगम का कर जमा नहीं करने पर इनके खिलाफ मंगलवार को संपत्ति सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। समयाभाव के कारण सोमवार को इन पर कार्रवाई नहीं की जा सकी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img