- व्यापारियों ने मेयर से मुलाकात कर समस्याओं से कराया था अवगत
जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: नगर निगम ने व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए अपने अतिक्रमण विरोधी व अन्य अभियानों की नीति में परिवर्तन करते हुए थोड़ी शिथिलता बरतने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आज मेयर संजीव वालिया ने अधिकारियों के साथ एक बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम की विभिन्न संपत्तियों पर पडे़ मलवे को जहां-जैसा है के आधार पर नीलाम करने के भी निर्देश दिए है।
मेयर संजीव वालिया ने अधिकारियों के साथ एक बैठक करते हुए बताया कि गत दिनों व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया था। जिसके बाद मेयर ने अधिकारियों को उक्त निर्देश दिए।

