Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

ट्रक-कार की भिड़ंत में दंपति और चालक की मौत

  • दो बच्चे गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जनवाणी संवाददाता |

सरधना/नागल: स्टेट हाइवे-59 पर हादसों का सिलसिला नहीं थम रहा है। सोमवार को सीडकी पेट्रोल पंप के पास कार व ट्रक की जोरदार भिड़ंत हुई। इसमें कार सवार दंपति और चालक की मौत हो गई तथा दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्राधिकारी रामकरण सिंह, थाना निरीक्षक देशराज सिंह व चौकी इंचार्ज इंदरजीत सिंह ने शवों को पोस्टमार्टम व घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया है।

सरधना के घोसियान मोहल्ला अकबर पुत्र बशीर, इशरत पत्नी अकबर निवासी सरधना, सहारनपुर के छुटमलपुर के निकट चमारीखेड़ा से आंखों की दवाई लेने आए थे। ये सभी लोग दवा लेकर वापस चालक सरधना के आजादनगर मोहल्ला निवासी शाकिब के साथ सरधना घर लौट रहे थे। रास्ते में सीडकी के पास पेट्रोल पंप के निकट ट्रक से इनकी कार की भिडंÞत हो गई। कार के परखच्चे उÞÞड़ गए।

09 15 10 15

हादसे में दंपति की मौत हो गई। चालक शाकिब ने भी दम तोड़ दिया। जबकि हादसे में बच्चे हारिश और लविश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। बता दें कि हाइवे पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। दो माह में करीब एक दर्जन लोग काल के गाल में समा गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img