Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

सड़क दुर्घटना में तीन मौत से घोसियान में पसरा मातम

  • शव घर पहुंचने पर परिजनों में मचा कोहराम, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: सोमवार को सहारनपुर में सड़क दुर्घटना में सरधना के तीन लोगों की मौत से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। दंपति की मौत से घोसियान में मातम पसर गया। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। शाम को तीनों के शव घर पहुंचे तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर शाम गमगीन माहौल में शवों को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। वहीं, घायल दो बच्चों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

दरअसल, सोमवार सुबह घोसियान मोहल्ला निवासी अकबर पुत्र बशीर अपनी पत्नी हसरत व दो अन्य बचे आरिश व लविश पुत्रगण हाजी कल्लू के साथ सहारनपुर दवाई लेने गया था। गाड़ी आजादनगर मोहल्ला निवासी शाकिब पुत्र इरफान चला रहा था। वह जैसे ही सहारनपुर के निकट पहुंचे तो कार व ट्रक की भिड़ंत हो गई।

हादसे में अकबर, हसरत व चालक शाकिब की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बच्चे हारिश व लविश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में सरधना के तीन लोगों की मौत होने के कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

शाम को तीनों के शव उनके घर पहुंचे। शव देखकर परिजनों का बुरा हाल हो गया। वहीं अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर शाम गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। वहीं घायल बच्चों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

काफी समय से बीमार था अकबर

हाजी अकबर काफी समय से बीमार चल रहा था। कुछ वर्ष पूर्व उसको लकवा की बीमारी हो गई थी। तभी से अकबर के जीवन का कठिन दौर चल रहाथा। वर्तमान में सहारनपुर से उसका इलाज चल रहा था। सोमवार के वह दवाई लेने ही जा रहे थे। मगर जीवन की इच्छा रखने वाले अकबर और उसकी पत्नी समेत तीन लोग मौत की आगोश में समा गए।

अकबर का भाई है जेल में

कुछ दिन पूर्व अकबर के एक भाई शहजाद का कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। दुख की इस घड़ी में एक भाई जेल में बंद है और दूसरा दुनिया को छोड़कर चला गया। जिसे भी यह पता चला आंखे नम हो गई।

घायलों को मेरठ कराया भर्ती

हादसे में घायल आरिश व लविश को मुजफ्फरनगर से मेरठ सिफ्ट कर दिया गया है। दोनों को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img