Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से गन्ने की फसल में लगी आग

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: सिरसल दरकावदा के जंगल में हाईटेंशन लाइन का विद्युत तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इससे हुये फाल्ट से एक किसान की 12 बीघे गन्ने की फसल जलकर राख हो गयी और दो किसानों के नलकूपों के विद्युत उपकरण फुंक गये। जिवाना गुलियांन गांव निवासी रामफल पुत्र जिले सिंह का सिरसल दरकावदा के जंगल खाता संख्या 01321 में खेत है। बुधवार को अचानक जर्जर हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया जिससे लाइनों में जबरदस्त फाल्ट हुआ और उठी चिंगारियों से रामफल की गन्ने की खेत में आग लग गयी और उसकी 12 बीघे गन्ने की फसल जलकर आग की भेंट चढ़ गई।

इस दौरान जिले सिंह, हरपाल सिंह निवासी जिवाना के नलकूपों के समस्त विद्युत उपकरण भी फुंक गये। किसानों का आरोप है कि जर्जर विद्युत लाइन को कई बार बदलवाने की मांग की जा चुकी है। लेकिन, ऊर्जा निगम ने आज तक इस ओर कोई ध्यान नही दिया जिससे उनमें रोष व्याप्त है। हरेंद्र सोलंकी, भगत सिंह, इंद्रपाल सिंह, राजेन्द्र, दीपक, भोपाल सिंह, प्रवीण आदि ने पीड़ित किसानों के लिये प्रशाशन से मुवावजे की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img