- एआरटीओ कार्यालय से द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सड़क दुर्घटना होने पर किए जाने वाले प्राथमिक उपायों के बारे में जागरूक करने सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय से द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं सहायक वरिष्ठ संभागीय परिवहन अधिकारी ने संयुक्त रूप से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा सुप्ताह का शुभारम्भ किया।
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। सोमवार को एआरटीओ कार्यालय से सड़क सुरक्षा जागरूकता संदेश का प्रचार प्रसार के लिए एक ई-रिशा का संचालन किया गया। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय संगल, एआरटीओ मुंशीलाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर अजय संगल ने कहा कि वाहन चालकों की जागरूकता से सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।
उन्होंने चालकों से निर्धारित गति में वाहन चलाने का आह्वान किया। एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सभी डीलर्स एवं प्रदूषण जांच केंद्रों के सहयोग से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौराहा, मुख्य स्थलों पर सड़क सुरक्षा सम्बंधी होर्डिग, पोस्टर, बैनर लगवाए गए। सेव लाइफ फाउंडेशन द्वारा फर्स्ट रिस्पॉण्डर प्रशिक्षण दिया गया। 9 अक्टूबर को चालकों के व्यवहार के सम्बंधी आनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन पर हमेशा हैलमेट और कार में सीट बैल्ट का प्रयोग करें। कभी शराब पीकर वाहन न चलाए। ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन संबंधी सभी पपत्र हमेशा साथ रखे। सड़क पर सिग्नलों का पालन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पीटीओ राजेंद्र श्रीवास्तव, एसएन पांडेय, दिलीप कुमार, जयप्रकाश, आलोक सिंघल, चंदन सिंह बिष्ट, प्रभात गौतम, रविश कुमार, रविंद्र कुमार, त्रिलोक चंद आदि उपस्थित रहे।

