Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

सिलेंडर में लगी आग, दो बच्चों सहित तीन झुलसे

जनवाणी संवाददाता |

नानौता: चूल्हे पर आग जलाते ही सिलेंडर के भीषण आग पकडे जाने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक पुरुष एवं दो बच्चे शामिल हैं। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

हादसा नानौता थाना क्षेत्र के गांव छछरौली में गुरुवार की अलसुबह हुआ। यहां जानकारी के अनुसार घर की महिला चाय बनाने का सामान लेने के लिए बाजार में चली गई। जबकि महिला का पति और उसके दो बच्चे घर के आंगन में ही सोए हुए थे। पति ने गैस जलाकर जैसे ही पानी से भरा बर्तन चूल्हे पर रखने का प्रयास किया तो एकाएक सिलेंडर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

आग में जहां घर का काफी सामान जलकर खाक हो गया, वहीं घर में मौजूद 32 वर्षीय बोबी और उसकी दो बेटियां 6 वर्षीय अवनी एवं 3 वर्षीय भूमिका आग में जलकर झुलस गए। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर थानाध्यक्ष चंद्रसेन सैनी पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से किसी प्रकार आग पर काबू पाया। तीनों घायलों को नानौता सीएचसी लाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img