Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

डेयरियों को शहर से बाहर भेजने का मामला लटका, निगम बैकफुट पर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर से बाहर डेयरियों को शिफ्ट करने का मामला फिलहाल लटक गया है। नगर निगम डेयरियों को शिफ्ट करने के मुद्दे पर बैकफुट पर दिखाई दे रहा है। दरअसल, नगर निगम के खिलाफ कुछ लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जहां से डेयरी संचालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

नगर निगम ने पिछले दिनों मकबरा डिग्गी में डेयरी हटाने को लेकर शक्ति की थी। तब व्यापक स्तर पर पुलिस लेकर मात्र पांच पशुओं को ही मकबरा डिग्गी से निकाला जा सका था। कहा गया था कि एक सप्ताह बाद मकबरा डिग्गी से स्वयं ही पशु डेयरी खत्म कर दी जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। मकबरा डिग्गी में पूर्व की भांति फिलहाल भी पशुओं की डेयरी चल रही है। पशुपालकों का कहना है कि हाईकोर्ट से उन्हें राहत मिल जाएगी। उधर, नगर निगम के अधिकारियों ने भी इसके बाद डेयरी संचालकों पर कोई सख्ती नहीं की।

इससे साफ हो गया है कि नगर निगम के अधिकारी भी डेयरियों को लेकर बैकफुट पर आ गए हैं। क्योंकि डेयरी को लेकर बवाल होने की भी संभावनाएं जताई जा रही है। बता दे, समाजसेवी लोकेश खुराना ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट करने की मांग की गई थी। इसके साथ यह भी कहा गया था कि कैटल कॉलोनी डेयरी संचालकों के लिए विकसित की जाए। कैटल कॉलोनी तो विकसित की नहीं, डेयरी संचालकों को शहर से बाहर शिफ्ट किया जा रहा है। उसी को लेकर नगर निगम व डेयरी संचालकों के बीच टकराव बना हुआ है। कैटल कॉलोनी की दिशा में कोई प्रयास प्रशासन नहीं कर रहा है, जिसके चलते टकराव फिर से बन सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img