Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

दिन में गर्मी, रात का तापमान गिरा

  • सुबह के समय दिख रहा स्मॉग का असर

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: वेस्ट यूपी में मौसम में तेजी से बदलाव दिखाई दे रहा है। सुबह के समय स्मॉग का असर भी बढ़ता जा रहा है। जिस कारण से रात में मौसम ठंडा हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी तीन-चार दिन तक मौसम ऐसे ही रहेगा। पिछले एक सप्ताह से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है।

ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। दिन और रात के तापमान में गिरावट के साथ मौसम लगातार रात में तेजी से बदल रहा है। रात का तापमान सामान्य से नीचे आने के चलते मौसम ठंडा हो गया है। पिछले तीन-चार दिन से लगातार बदलाव आ रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 92 एवं न्यूनतम आर्द्रता 49 दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुभाष का कहना है कि आगामी तीन-चार दिन में रात का तापमान और भी गिरेगा। ठंड का स्तर और भी बढ़ेगा। रात के तापमान में गिरावट से सुबह के समय स्मॉग का असर तेज दिखाई देगा। स्मॉग के बढ़ने से मेरठ में एयर क्वालिटी इंडेक्स भी बढ़ता जा रहा है। आने वाले तीन-चार दिन में मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार पहुंच सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img