Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

खो नदी में डूबे युवक का शव 15 घंटे बाद मिला

  • रविवार को शाम के समय नहाने के लिए गया था युवक

जनवाणी संवाददाता |

शेरकोट: खो नदी में नहाने गया एक युवक पानी की तेज धार में बह गया। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की मगर कोई सफलता नही मिली। खो बैराज कर्मचारियों ने पानी का बहाव नही रोकने पर आक्रोशित हुए युवक के परिजन व अन्य लोगों ने खुद ही फाटक बंद करने लगे, जिसे बमुश्किल पुलिस ने रोका। स्थानीय पुलिस व पीएसी की गोताखोर टीम के संयुक्त प्रयास से युवक का शव नदी से खोज निकाला।
मोहल्ला अचारजान निवासी सुरेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश 20 वर्ष रविवार को शाम लगभग छह बजे खो बैराज पर नहाने गया था। बताया जाता है कि वह नहाने के लिए पोषक नहर में कूद गया। लेकिन वापस नही निकला। वंहा मौजूद अन्य लोगों ने जब युवक को डूबते देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन व थानाध्यक्ष अनुज कुमार तोमर मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई। रात्रि तक युवक का शव नही मिला। आशंका जताई गई कि पानी के तेज बहाव के चलते युवक बह गया । उधर परिजनों का आरोप है कि बैराज पर तैनात कर्मचारियों से बार बार अनुरोध किये जाने के बाबजूद नहर का पानी बंद नही किया गया। जिससे आक्रोशित कई युवक खुद ही पानी रोकने के लिए फाटक बंद करने लगे। जिस पर पुलिस ने उन्हें किसी तरह रोका। रात को ही पहुंची पीएसी की गोताखोर टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद युवक के शव को सोमवार को लगभग 15 घण्टे बाद खोज निकाला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img