Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

शराब के ठेके के सेल्समैन पर जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

  • चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तीन फरार

जनवाणी संवाददाता |

रोहटा: शराब के ठेके के बराबर में कैंटीन चलाने वाले सेल्समैन को शनिवार की सुबह चार युवकों ने हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस संबंध में पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है।

बताया गया कि कैंटीन चालक सोरन मलिक पर चार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया और गंभीर हालत में उसे साथियों ने उपचार के लिए मेरठ भर्ती कराया। इस मामले में हो पर घायल की और से जानलेवा हमला करने के आरोपी मोनू पुत्र शेर सिंह, सनी, विकी व छोटू निवासी रोहटा को नामजद करते हुए तहरीर दी गई है।

पुलिस ने चारों आरोपियों खिलाफ जानलेवा हमला की रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सेल्समैन की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है इनकी इनकी तलाश की जा रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img