Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला

  • बाइक सवार तीन युवकों ने घर में घुसकर युवक को मारी गोली

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कोतवाली क्षेत्र के गांव काठा में बुधवार का दोपहर बाइक सवार तीन युवकों ने घर में घुसकर एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सीएचसी बागपत पर भर्ती कराया।

जहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार युवक हत्या के एक मामले में जेल में बंद था और अभी मार्च में ही जमानत पर छूटकर घर आया था। माना जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। एसपी व एएसपी ने सीएचसी पहुंचकर घटना की जानकारी ली और युवक के परिजनों से पूछताछ की। एसपी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बुधवार को दोपहर करीब 12.30 बजे गांव काठा में बाइक सवार तीन युवक मनीष पुत्र श्रीपाल के मकान पर पहुंचे और आवाज देकर घर का दरवाजा खुलवाया। मनीष के छोटे भाई हरीश के अनुसार दरवाजा खुलते ही उन्होंने मनीष से कहा कि उन्हें पता चला है कि वह शराब बेचता है।

उन्होंने मनीष से शराब देने के लिए कहा। मनीष के यह कहने पर कि वह शराब बेचने का काम नहीं करता है, उन्होंने तमंचा निकालकर मनीष पर गोली चला दी। गोली मनीष के सिर में लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

घटना के समय पीड़ित की पत्नी ज्योति व उसका छोटा भाई भी घर ही मौजूद थे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सीएचसी बागपत पर भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

डेढ़ माह पूर्व जेल से जमानत पर छूटा था

गांव काठा में करीब एक वर्ष पूर्व एक महिला से अवैध संबंधों के चलते गांव महरामपुर निवासी एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड़ में मनीष का नाम आया था और पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा था। गत मार्च में ही वह जमानत पर जेल से छूटा था। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते मनीष पर जानलेवा हमला किया गया है।

एसपी व एएसपी सीएचसी पहुंचे

घटना का पता चलने के बाद एसपी अभिषेक सिंह व एएसपी मनीष मिश्रा सीएचसी से पहुंचे और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि मामला रंजिश का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि हमलावरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है और उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img