Saturday, June 13, 2026
- Advertisement -

वीडियो कॉलिंग से मरीजों का डीएम ने पूछा स्वास्थ्य

  • चिकित्सकों द्वारा दी जा रही सेवा का भी डीएम ने किया सत्यापन
  • सभी मरीजों को ठीक से उपचार देने के दिए आदेश

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कोरोना बीमारी से पीड़ित मरीजों का डीएम ने बुधवार को वीडियो कॉलिंग के माध्यम से उनका हालचाल पूछा और कहा कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो वह तुरंत बताए ताकि उनका ठीक से उपचार कराया जा सकें। साथ ही चिकित्सकों द्वारा दी जा रही दवाईयों के बारे में जानकारी ली और चिकित्सकों को निर्देश दिए कि वह सभी मरीजों को ठीक से दवाई दे। इसमें यदि किसी ने लापरवाही बरती तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

डीएम राजकमल यादव ने जनपद के कोविड- अस्पतालों में स्वास्थ्य लाभ ले रहे व्यक्तियों से प्रतिदिन की भांति वीडियो कॉलिंग जूम के माध्यम से उनका स्वास्थ्य हालचाल जाना तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में भी फीडबैक लिया।

मरीजों ने सभी सुविधाओं को बहुत अच्छा बताया और कहा कि वह कहा कि चिकित्सकों व स्टाफ द्वारा समय-समय पर आकर हमें देखा जाता है, खाना अच्छा खाने के लिए दिया जाता है और साफ सफाई की भी बहुत ही अच्छी व्यवस्था है। किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है।

चिकित्सक अपने द्वारा स्वंय दवाई के समय आते हैं और दवाई भी खिलाते हैं। स्वास्थ्य लाभ ले रहे व्यक्तियों का यह कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम अपने घर के मरीज की ही तरह उपचार लग्नता, तत्परता के साथ कर रही है। उपचार ले रहे मरीजों ने चिकित्सकों के कार्य की सराहना की।

डीएम ने कहा कि यदि किसी भी मरीज को कोई दिक्कत होती है तो वह तत्काल उन्हें बताए और उनको अच्छी सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। साथ ही चिकित्सकों को भी सही से व्यवहार व उपचार करने के आदेश दिए।


spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, सपा ने दी सख्त चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो। यूपी: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा...

Abhishek BanerjeeCID की कड़ी पूछताछ के घेरे में अभिषेक बनर्जी, 14 जून को फिर होगी पेशी

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: सीआईडी ने टीएमसी विधायकों के...
spot_imgspot_img